Kanya Rashifal: आज बॉस करेंगे तारीफ, धन लाभ का भी योग, बस इस क्षेत्र में रिस्क न लें तो दिन बढ़िया

Kanya Rashifal: आज बॉस करेंगे तारीफ, धन लाभ का भी योग, बस इस क्षेत्र में रिस्क न लें तो दिन बढ़िया

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Aaj Ka Kanya Rashifal: देवघर के आचार्य ने बताया कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. करियर और आर्थिक स्थिति तो बढ़िया रहेगी. लेकिन, सेहत और परिवार को लेकर सतर्क रहें. जानें सब..

X

30 जनवरी 2025 आज का कन्या राशिफल.

देवघर: 30 जनवरी 2025, आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज श्रवण उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र है. आज व्यातिपात और वरियान योग का भी निर्माण होने जा रहा है. वहीं, आज चंद्रमा मकर राशि के बाद कुंभ राशि में संचरण करेंगे. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. किसी भी कार्य में आलस्य बिल्कुल न करे. पूरी जिम्मेदारी के साथ जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में अच्छा दिन व्यतीत होने वाला है. अधिकारी आपके कार्य को तारीफ करेंगे.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. व्यापार में धन लाभ का योग बन रहा है. आर्थिक उन्नति भी होगी. शेयर बाजार में धन निवेश करते हैं तो धन लाभ का योग बन रहा है.

घर-परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ नहीं रहने वाला है. परिवार में समय नहीं देने की वजह से परिवार के कुछ लोग रुष्ट हो सकते हैं. हालांकि, संध्या तक सब ठीक हो जाएगा.

लव लाइफ
आज लव लाइफ में संकट हो सकता है. आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा. नहीं तो जीवनसाथी रुष्ट हो सकता है. साथ ही अपने पार्टनर या जीवनसाथी के लिए समय निकालना होगा.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है. मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है. तनाव के कारण बीमार भी पड़ सकते हैं. नियमित योग करें और संतुलित आहार लें.

homeastro

आज बॉस करेंगे तारीफ, धन लाभ का भी योग, बस इस क्षेत्र में रिस्क न लें तो बढ़िया

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed