आज हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, बस करना होगा ये काम; पढ़ें मीन राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 12 July 2026: सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव दुबे ने लोकल 18 से कहा कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (12 जुलाई 2026, दिन रविवार) बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा. व्यापार से लेकर परिवार और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए 12 जुलाई 2026 का दिन बहुत ही सर्वोत्तम दिन साबित होने वाला है. आज भाग्य का चंद्रमा चमकने की वजह से मन को शांति मिलेगी. मन में स्थिरता आएगी. साथ ही लंबे समय से जो पारिवारिक और पैतृक विवाद चल रहे हैं, ऐसे मसलों का हल निकलने का संयोग बन रहा है. चंद्रमा उच्च का होने की वजह से व्यापार में भी आपको सफलता मिलेगी और उन्नति होगी.
सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव दुबे लोकल 18 को बताते हैं कि मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा. व्यापार से लेकर परिवार और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी. आज का शुभ अंक 7 है. आज सफेद रंग के कपड़े पहनकर कार्य करना चाहिए. सफेद रंग आज के लिए शुभ रंग है.
व्यापार राशिफल
व्यापार की दृष्टि से देखें, तो मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा लेकिन छोटी-मोटी अनबन होने से बचना होगा. आपका गुस्सा व्यापार को नुकसान दिला सकता है, इसलिए आज क्रोध पर नियंत्रण रखें. व्यापार से संबंधित जो धन आपका फंसा हुआ है, उसके मिलने के भी योग बन रहे हैं.
लव लाइफ राशिफल
प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन शुभ रहने वाला है. जो पारिवारिक उलझनें चल रही हैं, उनका समाधान होगा. आज आपको ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ व्यतीत करना चाहिए. शाम का समय भी परिवार के साथ बिताएं. पति-पत्नी एक-दूसरे को समझेंगे. जो लोग अविवाहित हैं और पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी चल रही है, वह दूर होगी लेकिन आपको आज अपने पार्टनर को समय देना होगा.
शिक्षा और करियर राशिफल
शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बड़ा ही शुभ दिन रहने वाला है. जो लोग प्राइवेट और सरकारी नौकरियों के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है और वे निराश हो रहे हैं, ऐसे अभ्यर्थियों को ईश्वर पर आस्था बनाए रखनी होगी. इससे उन्हें प्रेरणा मिलेगी और वे सफलता पाने के लिए निरंतर अग्रसर होते रहेंगे.
स्वास्थ्य राशिफल
आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. कुछ परेशानी हो सकती है. पैरों में दर्द या फिर कंधों में दर्द हो सकता है. बदलते मौसम की वजह से गले में होने वाली दिक्कतों को नजरअंदाज न करें. आज के दिन आपको शारीरिक परेशानियों से बचने के लिए भगवान सूर्य को जल का अर्घ्य देना चाहिए.
सफलता पाने के लिए उपाय
मीन राशि के जातक आज किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए और अपना दिन खुशहाल बनाने के लिए सुबह से ही भगवान विष्णु की आराधना शुरू करें. श्री हरिनारायण के मंदिर जाकर ईश्वर को प्रणाम करें और सफलता की प्रार्थना करें. ऐसा करने से आज का दिन उत्तम फल देने वाला साबित हो सकता है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


