Aaj Ka Panchang 12 July 2026:आज रवि प्रदोष, शिवरात्रि, रात में भद्रा, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 12 July 2026:आज रवि प्रदोष, शिवरात्रि, रात में भद्रा, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 July 2026: आज रवि प्रदोष व्रत, आषाढ़ मासिक शिवरात्रि, रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. आज आप एक व्रत रखकर 3 प्रकार के पुण्य लाभ ले सकते हैं. पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, गर करण, वृद्धि योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. जो लोग प्रदोष व्रत हैं, वे शाम को 7 बजकर 22 मिनट से शिव पूजा कर सकते हैं, वहीं मासिक शिवरात्रि की पूजा दिनभर में कभी भी कर सकते हैं. इस व्रत और पूजा से आपके कष्ट दूर होंगे, शिव कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

रविवार व्रत में सुबह सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्य दें. जल में गुड़, लाल चंदन और लाल फूल डालकर अर्घ्य दें. सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. लाल वस्त्र, लाल फूल, केसर, गेहूं, गुड़, तांबा आदि का दान करें. इससे सूर्य के दोष दूर होते हैं. आज रात में स्वर्ग की भद्रा 10:29 पी एम से लग रही है, इसका कोई दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 जुलाई 2026

आज की तिथि- त्रयोदशी – 10:29 पी एम तक, फिर चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 08:29 ए एम तक, उसके बाद मृगशिरा
आज का करण- गर – 12:18 पी एम तक, वणिज – 10:29 पी एम तक, विष्टि
आज का योग- वृद्धि – 08:06 पी एम तक, फिर ध्रुव
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- वृषभ- 07:06 पी एम तक, फिर मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:32 ए एम
सूर्यास्त- 07:22 पी एम
चन्द्रोदय- 03:55 ए एम, जुलाई 13
चन्द्रास्त- 05:31 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:10 ए एम से 04:51 ए एम
अमृत काल: 05:37 ए एम से 07:03 ए एम, 09:55 पी एम से 11:19 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, जुलाई 13 से 12:47 ए एम, जुलाई 13
प्रदोष पूजा मुहूर्त: शाम 7:22 बजे से रात 9:24 बजे तक

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:15 ए एम से 08:59 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:59 ए एम से 10:43 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:43 ए एम से 12:27 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:10 पी एम से 03:54 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:22 पी एम से 08:38 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:38 पी एम से 09:54 पी एम
चर-सामान्य: 09:54 पी एम से 11:11 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:43 ए एम से 02:59 ए एम, जुलाई 13
शुभ-उत्तम: 04:16 ए एम से 05:32 ए एम, जुलाई 13

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 12:27 पी एम से 02:10 पी एम
गुलिक काल- 03:54 पी एम से 05:38 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:31 पी एम से 06:26 पी एम
राहुकाल- 05:38 पी एम से 07:22 पी एम
भद्रा- 10:29 पी एम से 05:32 ए एम, जुलाई 13
भद्रा का वास- स्वर्ग
दिशाशूल- प​श्चिम

शिववास

भोजन में – 10:29 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.

Source link

You May Have Missed