Hartalika Teej Sargi Time 2025: हरतालिका तीज पर सरगी का महत्व, आज ही जानें सरगी का शुभ समय और किन चीजों के करें सेवन

Hartalika Teej Sargi Time 2025: हरतालिका तीज पर सरगी का महत्व, आज ही जानें सरगी का शुभ समय और किन चीजों के करें सेवन

Last Updated:

Hartalika Teej Sargi Time 2025: 26 अगस्त को धूमधाम से हरतालिका तीज का व्रत और भगवान शिव व माता पार्वती का सुहागिन महिलाओं द्वारा पूजन किया जाता है. हरतालिका तीज व्रत की शुरुआत सरगी से होती है और व्रत का समापन प…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
हरतालिका तीज पर सरगी का महत्व, आज ही जानें सरगी का शुभ समय
Hartalika Teej Sargi Muhurat 2025: हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, यानी कल इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा. यह व्रत देवी पार्वती और भगवान शिव के पावन मिलन का प्रतीक है. मान्यता है कि माता पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद इसी दिन भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था. इसलिए यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य और अविवाहित कन्याओं के लिए योग्य वर की प्राप्ति का मार्ग माना जाता है. हरतालिका तीज व्रत की शुरुआत सरगी से होती है और समापन पारण के साथ होता है और दोनों ही इस व्रत के महत्वपूर्ण कार्य होते हैं. आइए जानते हैं साल 2025 में हरतालिका तीज व्रत के लिए सरकी का शुभ समय क्या रहने वाला है और किन चीजों का सेवन करें…

Hartalika Teej 2025
हरतालिका तीज व्रत में सरगी महत्व
हरतालिका तीज व्रत में सरगी का विशेष महत्व है और सरगी के साथ ही व्रत का आरंभ भी होता है. सरगी को महिलाएं प्रसाद के तौर पर ग्रहण करती हैं, जिसके बाद से ही व्रत प्रारंभ हो जाता है. सरगी से पहले महिलाएं स्नान व ध्यान से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प करना चाहिए, इसके बाद ही सरगी खानी चाहिए. हरतालिका तीज व्रत में सुहागिन महिलाएं निर्जल उपवास रखकर कथा सुनती हैं और रात्रि जागरण करती हैं इसलिए इस व्रत में सरगी का विशेष महत्व है. हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद देता है. यह व्रत पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

सरगी में क्या खाएं और क्या ना खाएं?
सरगी में हल्का, पौष्टिक और हाइड्रेटिंग भोजन खाना चाहिए.
सरगी में नमक युक्त पकवान से बचना चाहिए.
सरगी में बादाम, काजू, किशमिश आदि चीजों का भी सेवन करना चाहिए.
सरगी में आप मौसमी फल, जूस, मिठाई, खीर आदि का सेवन कर सकते हैं.
सरगी में तली-भुनी, मसालेदार, ज्यादा चीनी या नमक वाली चीजें से बचना चाहिए.
सरगी में चाय और कॉफी से बचना चाहिए क्योंकि इनमें कैफीन होता है, जो शरीर में पानी की कमी कर सकता है, जिससे आपको व्रत में चक्कर आ सकते हैं.
सरगी में प्रोसेस्ड फूड खाने से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इनसे एसिडिटी और पेट खराब होने की समस्या बढ़ जाती हैं.

सरगी का महत्व और शुभ समय
तीज के व्रत की शुरुआत सरगी से होती है. यह प्रथा विशेष रूप से ससुराल पक्ष की ओर से दी जाने वाली भेंट मानी जाती है, जिसमें फल, मिठाई, मेवे और श्रृंगार सामग्री होती है. महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले लगभग 4 बजे से 5 बजकर 30 मिनट के बीच सरगी ग्रहण कर सकती हैं. शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय से पूर्व सरगी करना सबसे शुभ होता है, क्योंकि यह उपवास की ऊर्जा और पुण्य को बढ़ाता है.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

हरतालिका तीज पर सरगी का महत्व, आज ही जानें सरगी का शुभ समय

Source link

You May Have Missed