हनुमान मंदिर में किया यह छोटा सा उपाय दिलाएगा कर्ज़ और आर्थिक तंगी से छुटकारा, बढ़ेगी धन की आवक
आसान उपाय जो देगा राहत
अगर आप लंबे समय से पैसों की परेशानी या कर्ज़ से जूझ रहे हैं, तो यह उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है. इस उपाय के लिए आपको न तो ज्यादा खर्च करना है और न ही जटिल प्रक्रिया अपनानी है.
2. अब इस बर्तन को शहद से पूरा भर दीजिए. ध्यान रहे कि बर्तन बिल्कुल खाली जगह न छोड़े.
3. इसके ऊपर आप ढक्कन लगा सकते हैं या चाहें तो साफ कपड़े से भी ढक सकते हैं.
4. अब इस बर्तन को अपने नज़दीकी हनुमान मंदिर में ले जाइए.
5. मंदिर पहुंचकर सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें.
6. इसके बाद मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
7. फिर यह शहद से भरा बर्तन वहां रख दीजिए.
यह उपाय आपको मंगलवार के दिन करना है. लगातार 11 मंगलवार तक यह प्रक्रिया अपनाइए. मान्यता है कि इससे घर में धन की आवक बढ़ने लगती है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है.
क्यों माना जाता है यह उपाय असरदार?
शहद को मिठास और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. हनुमान जी के मंदिर में शहद अर्पित करने से जीवन में रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं और आर्थिक समस्याएं भी धीरे-धीरे दूर होती हैं. साथ ही, चमेली के तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बनता है.
ध्यान रखने योग्य बातें
1. उपाय करते समय मन में पूरी श्रद्धा और विश्वास रखें.
2. मंगलवार को व्रत रखना और हनुमान जी का ध्यान करना इस उपाय को और अधिक फलदायी बनाता है.
3. हर बार नया बर्तन और ताज़ा शहद ही इस्तेमाल करें.
4. उपाय करने के दौरान किसी तरह का दिखावा न करें, इसे पूरी गोपनीयता से करें.


