Guru Gochar 2026: 12 साल बाद कर्क में गुरु गोचर, इन 6 राशिवालों की बदलेगी लाइफ!

Guru Gochar 2026: 12 साल बाद कर्क में गुरु गोचर, इन 6 राशिवालों की बदलेगी लाइफ!

Last Updated:

Jupiter Transit in Cancer 2026: 12 साल बाद कर्क में गुरु का गोचर 2 जून को 02:25 ए एम पर होगा. गुरु का गोचर मेष, कर्क समेत 6 राशिवालों की लाइफ बदलने वाला है. इन लोगों के लिए नई जॉब और आय में बढ़ोत्तरी का योग है. करियर में इन लोगों को विशेष लाभ होंगे. कर्क वाले प्रॉपर्टी, नई नौकरी, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं.

Zoom

कर्क में गुरु गोचर का 6 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव. (Photo: AI)

Jupiter Transit in Cancer 2026: देव गुरु बृहस्पति का गोचर 2 जून को होने जा रहा है. 2 जून मं​गलवार को 02:25 ए एम पर गुरु का गोचर कर्क राशि में होने वाला है. यह गोचर 12 साल बाद हो रहा है. गुरु ग्रह कर्क राशि में 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक रहेंगे. गुरु का यह राशि परिवर्तन 6 राशिवालों की लाइफ को बदल सकता है. इन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा तो होगी ही, करियर में भी उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.

कर्क में गुरु गोचर 6 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव

मेष: कर्क में गुरु का गोचर मेष वालों के लिए शुभ फलदायी होगा. आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी, जिससे आपके धन, आय और सपंत्ति में वृद्धि होगी, इसके साथ ही भौतिक सुख और सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है. नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बनेगा. इस समय में आप नौकरी और बिजनेस में जिस दिशा में मेहनत करेंगे, उसका वैसा फल प्राप्त होगा.

कर्क: गुरु का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है. गुरु कर्क में उच्च के होते हैं, इस वजह से कर्क वालों पर शुभ प्रभाव होगा. इस समय में आपको नई जॉब मिल सकती है, जो लोग बेरोजगार हैं, उनको खुशखबरी मिलेगी. गुरु कृपा से आपकी इनकम बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. इस समय में आप मकान लेना चाहते हैं तो भी स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी. आय के नए स्रोत बनाने और आमदनी बढ़ाने के मौके मिलेंगे.

सिंह: जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन लोगों को गुरु का गोचर सकारात्मक फल देने वाला है. आप अपनी तैयारी कर लें, नौकरी दस्तक देने वाली है. हालांकि इसके लिए आपको घर से काफी दूर जाना पड़ सकता है. जो लोग विदेश से आयत निर्यात करते हैं या विदेश से जुड़े काम करते हैं, उनको लाभ होगा.

तुला: गुरु गोचर तुला राशिवालों की किस्मत बदलने वाला होगा. 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच आपको कोई बड़ी नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा. इसमें आपकी सैलरी और पद बढ़ने की उम्मीद है. वित्तीय स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. धन का संकट दूर होगा. आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा. यह समय आपकी उन्नति का है. प्रयास न छोड़ें, आपको लाभ होगा.

वृश्चिक: गुरु का गोचर वृश्चिक राशिवालों के प्रभाव को बढ़ाने वाला होगा. नौकरी और बिजनेस में आपकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत और प्रभावशाली होगी. बिजनेस और नौकरी करने वाले लोग अपनी आमदनी बढ़ाने पर काम करेंगे, तो उसका लाभ दिखेगा. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. यह समय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है. जो फैसले लेंगे, उसमें परिवार का साथ मिलेगा.

मीन: आपकी राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं और इनका गोचर आपको लाभ देगा. गुरु गोचर से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी. ​करियर में कामचोरी न करें, पूरी मेहनत से आगे बढ़ें. इसका आपको तुरंत लाभ दिखेगा. यह समय आपके लिए तरक्की वाला है, लापरवाही न करें. धन की कमी दूर होगी क्योंकि आमदनी बढ़ने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed