अगले 7 दिनों में पाना है नई जॉब या प्रमोशन? इन 5 राशियों के लिए शुभ, बिजनेस वाले भी खुश
Last Updated:
Next 7 Days Career Growth Prediction 2026: मई का अंतिम सप्ताह 25 से 31 मई तक है. ये 7 दिन 5 राशिवालों के करियर के लिए शुभ है. नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब, प्रमोशन का मौका मिलेगा, वहीं बिजनेस वालों को नई डील मिलेगी.
Next 7 Days Career Growth Prediction 2026: मई का अंतिम सप्ताह चल रहा है. 25 से 31 मई तक के 7 दिनों में नई जॉब पानी है या फिर प्रमोशन का मौका मिलेगा, यह सवाल बहुत लोगों के मन में होगा. लेकिन आपको बता दें कि ये 7 दिन 5 राशिवालों के लिए बेहद शुभ हैं. इन लोगों को नौकरी और बिजनेस दोनों में लाभ होने वाला है. नई जॉब की खुशखबरी मिलेगी, तो करियर को लेकर विदेश यात्रा का भी योग बनेगा. (Photo: AI)

मेष: इन 7 दिनों में मेष राशिवालों को करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. जो लोग सरकारी नौकरी या अन्य जॉब्स के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. एग्जाम और कॉम्पिटिशन में सफलत के योग हैं. बिजनेस और नौकरी करने वालों के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है. (Photo: AI)

वृषभ: मई के अंतिम 7 दिन वृषभ राशि वालों के करियर के लिए ठीक रहेंगे. वर्कप्लेस पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और उनका प्रोत्साहन आपको मिलेगा. इस समय में आपके पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होने के संकेत हैं. लेकिन इस समय में आप पर काम का दबाव भी बढ़ेगा. आपको घर और काम को मैनेज करना होगा. (Photo: AI)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कर्क: मई के ये 7 दिन कर्क राशिवालों के करियर के लिए शुभ फलदायी रहेंगे. आपका पराक्रम बढ़ेगा. आप चुनौतियों का खुलकर सामना करेंगे और उसमें सफल होंगे. आपके काम की वजह से आपको कोई सम्मान या उपलब्धि हासिल हो सकती है. वर्क प्लेस पर आपको आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. (Photo: AI)

धनु: नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले धनु राशिवालों के लिए ये 7 दिन अच्छे कहे जा सकते हैं. आप जो काम करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना है. काम के सिलसिले में लोगों से मेल मुलाकात का अवसर मिलेगा, जो आपके लिए अच्छा होगा. इस बीच व्यापारी वर्ग के लोगों को कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है. इस समय में आप अपने लक्ष्य को फोकस करके काम करें, सफल रहेंगे. (Photo: AI)

मकर: मकर राशि के लोगों को आज से 31 मई के बीच किसी बड़ी कंपनी से जॉब का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. जो लोग जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल हैं. मौके का लाभ उठा सकते हैं. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को भी खुशखबरी मिल सकती है. हालांकि इस समय में आप अपने करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी कर सकते हैं. (Photo: AI)


