कुंभ राशि वाले रहेंगे परेशान! आज बड़े मंगलवार पर करें ये उपाय, बन जाएंगे काम

कुंभ राशि वाले रहेंगे परेशान! आज बड़े मंगलवार पर करें ये उपाय, बन जाएंगे काम

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 May 2026: ज्योतिषाचार्य शक्ति ने कहा कि आज बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. आज हनुमान मंदिर जाकर भगवान के सम्मुख शुद्ध तिल के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही भगवान के सामने एक मुट्ठी गेहूं रख हनुमान चालीसा का 11 या 21 बार पाठ करें.

बिलासपुर. कुंभ राशि के जातकों के लिए आज यानी मंगलवार का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, आज करियर और आर्थिक मामलों में थोड़ी उलझन बनी रह सकती है. मेहनत के मुताबिक परिणाम नहीं मिलने से मन परेशान रहेगा लेकिन दिन के अंत तक स्थितियां धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में जाती दिखाई देंगी. बड़े मंगलवार के अवसर पर किए गए विशेष उपाय जीवन में ग्रोथ, सफलता और मानसिक शांति दिला सकते हैं. वहीं प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल मजबूत रहेगा.

करियर और भविष्य को लेकर चिंता
आज कुंभ राशि के लोग अपने करियर और भविष्य को लेकर थोड़े कंफ्यूज महसूस कर सकते हैं. कहीं फंसे हुए पैसे या रुके हुए काम मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं. ऐसा लग सकता है कि मेहनत ज्यादा हो रही है लेकिन उसके अनुसार परिणाम नहीं मिल रहे. हालांकि दिन के अंत में परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में जाती नजर आएंगी और आप राहत महसूस करेंगे.

पार्टनर का मिलेगा पूरा साथ
आज प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा. आपका पार्टनर हर परिस्थिति में आपको सपोर्ट करेगा. रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी. एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे.

स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और लंबे समय से चली आ रही थकान या कमजोरी में भी राहत मिल सकती है. मानसिक रूप से भी आप पहले से ज्यादा संतुलित महसूस करेंगे.

बड़े मंगलवार पर करें ये विशेष उपाय
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. आज हनुमान मंदिर जाकर शुद्ध तिल के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही एक मुट्ठी गेहूं रखकर हनुमान चालीसा का 11 या 21 बार पाठ करें. मान्यता है कि इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. इसके अलावा नारंगी रंग के फल या जूस का दान करना भी शुभ रहेगा. इससे शुक्र ग्रह मजबूत होगा और जीवन में तरक्की और सफलता के रास्ते खुलेंगे.

शुभ अंक और शुभ रंग
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 3, 5, 8 और 9 रहेंगे. वहीं शुभ रंग हल्का भूरा, आसमानी और नारंगी माना गया है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed