निर्जला एकादशी कब है, 27 मई या 25 जून? तारीख पर बना कन्फ्यूजन, जानें सही डेट, मुहूर्त

निर्जला एकादशी कब है, 27 मई या 25 जून? तारीख पर बना कन्फ्यूजन, जानें सही डेट, मुहूर्त

Nirjala Ekadashi Kab Hai 2026 Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है, लेकिन इस साल निर्जला एकादशी की तारीख पर बड़ा कन्फ्यूजन हो गया है. निर्जला एकादशी का व्रत 27 मई को है या फिर 25 जून को? दरअसल इस समय शुक्ल पक्ष चल रहा है और वैशाख समापन के बाद ज्येष्ठ प्रारंभ हो गया था. लेकिन ज्येष्ठ में अधिकमास जुड़ जाने से निर्जला एकादशी को लेकर कन्फ्यूजन हो गया है. ज्येष्ठ अधिकमास की एकादशी को लोग निर्जला एकादशी समझ रहे हैं.

निर्जला एकादशी 2026 सही तारीख

पंचांग के अनुसार, अभी ज्येष्ठ अधिकमास का शुक्ल पक्ष चल रहा है. ऐसे में जो एकादशी आने वाली है, वह अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, जो हर 3 साल में एक बार आती है. वहीं निर्जला एकादशी हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में आती है.

अभी आज 26 मई को सुबह 5:10 बजे से ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ हुई हैं और यह 27 मई को सुबह 6:21 बज तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर 27 मई को पद्मिनी एकादशी होगी, न कि निर्जला एकादशी.

ज्येष्ठ माह में अधिकमास जुड़ा है. तो ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष के खत्म होते ही अधिकमास का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो गया था. शुक्ल पक्ष खत्म होते ही अधिकमास का कृष्ण प्रारंभ होगा. अधिकमास की अमावस्या के बाद ज्येष्ठ माह का शुक्ल पक्ष शुरू होगा. तब उस समय जब एकादशी आएगी, वो निर्जला एकादशी होगी. इस तरह से देखा जाए तो अधिकमास की पद्मिनी एकादशी और निर्जला एकादशी के बीच करीब 1 माह का अंतर है.

पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी के लिए ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि की शुरुआत 24 जून को शाम 06:12 बजे होगी और यह 25 जून को रात 08:09 बजे तक रहेगी. ऐसे में सूर्योदय के साथ निर्जला एकादशी 25 जून को है, न कि 27 मई बुधवार को.

रवि योग में निर्जला एकादशी 2026

25 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रवि योग में है. उस दिन र​वि योग सुबह में 05 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा और यह शाम को 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इस योग में सूर्य देव का प्रभाव अधिक होता है, इस वजह से इसमें दोष मिट जाते हैं.

निर्जला एकादशी 2026 मुहूर्त

इस दिन जो लोग व्रत रखेंगे, वे सुबह में 05:25 बजे से लेकर सुबह 07:10 बजे के बीच पूजा कर सकते हैं. इस समय में शुभ-उत्तम मुहूर्त रहेगा. उसके बाद भी आप पूजा कर सकते हैं. उस दिन का राहुकाल दोपहर में 02:09 बजे से लेकर दोपहर 03:53 बजे तक रहेगा.

निर्जला एकादशी पारण कब है?

निर्जला एकादशी व्रत का पारण 26 जून शुक्रवार को किया जाएगा. उस दिन आप सूर्योदय यानि सुबह 5:25 बजे से लेकर सुबह 8:13 बजे के बीच कर सकते हैं.

निर्जला एकादशी का महत्व

निर्जला एकादशी के दिन आप व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करें. आपके सभी पाप मिट जाएंगे. कहा जाता है कि पूरे वर्ष में सिर्फ निर्जला एकादशी का व्रत कर लेने से सभी एकादशी व्रतों का पुण्य फल प्राप्त होता है.

Source link

You May Have Missed