Diwali 2025 Date: दिवाली कब है? लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? पंचांग से जानें तारीख, प्रदोष काल
2025 में दिवाली कब है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिवाली के लिए जरूरी कार्तिक अमावस्या तिथि का शुभारंभ 20 अक्टूबर दिन सोमवार को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से होगा. कार्तिक अमावस्या तिथि का समापन 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगा. लक्ष्मी पूजा मुहूर्त के आधार पर दिवाली 20 अक्टूबर को है, जबकि कार्तिक अमावस्या का स्नान और दान 21 अक्टूबर को होगा.
दिवाली शुभ मुहूर्त
दिवाली पर प्रदोष और वृषभ काल
दिवाली लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त
इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का निशिता मुहूर्त 51 मिनट का है. दिवाली पर देर रात 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक लक्ष्मी पूजा का निशिता समय है. इस समय में मंत्रों की सिद्धि और धन प्राप्ति के उपाय किए जाते हैं.
दिवाली पर सिंह लग्न का समय
दिवाली पूजा का महत्व
दिवाली के अवसर पर प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा करने से धन, वैभव, सुख, संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. यदि व्यक्ति किसी आर्थिक संकट में फंसा हुआ है तो उसे दिवाली पर श्रीयंत्र की स्थापना कराके नित्य पूजा करनी चाहिए. लक्ष्मी कृपा से आपका धन संकट दूर होगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


