खाने की थाली में 3 रोटियों से परहेज़ क्यों? अंधविश्वास या स्वस्थ जीवन की समझदारी? जानिए सबकुछ

खाने की थाली में 3 रोटियों से परहेज़ क्यों? अंधविश्वास या स्वस्थ जीवन की समझदारी? जानिए सबकुछ

Thali Me 3 Roti Kyon Nahi Rakhte: भारतीय परिवारों में खाने-पीने को लेकर कई परंपराएं और मान्यताएं देखने को मिलती हैं. आपने भी अपने घर या रिश्तेदारों के यहां यह बात जरूर नोटिस की होगी कि जब भी कोई खाना परोसता है, तो थाली में कभी तीन रोटियां एक साथ नहीं रखी जातीं. मां, दादी या नानी तुरंत कह देती हैं कि “तीन मत लो, दो या चार ले लो.” ये सुनकर अक्सर मन में सवाल आता है कि आखिर ऐसा क्यों? क्या ये सिर्फ एक पुरानी आदत है, धार्मिक मान्यता है या फिर इसके पीछे सेहत से जुड़ी कोई वजह भी है? आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि आखिर थाली में तीन रोटियां क्यों नहीं परोसी जातीं और इस मान्यता की असली जड़ क्या है.

ज्योतिष और धार्मिक मान्यता
ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष में तीन अंक को बहुत शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इसका संबंध कुछ नकारात्मक ऊर्जा से होता है. यही वजह है कि पूजा-पाठ या शुभ कामों में तीन की संख्या को अक्सर टाला जाता है. खाने की थाली भी जीवन का अहम हिस्सा मानी जाती है और माना जाता है कि वहां भी तीन संख्या का इस्तेमाल करना सही नहीं होता.

सेहत से जुड़ा नजरिया
अब अगर स्वास्थ्य की नजर से देखें तो तीन रोटियां एक साथ खाना हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि संतुलित डाइट में दो रोटियां, एक कटोरी दाल, थोड़े चावल और सब्जी काफी होती है. इससे न सिर्फ पेट अच्छे से भरता है बल्कि पाचन भी सही रहता है और वजन कंट्रोल में रहता है. तीन रोटियां खाने से पेट पर ज्यादा लोड पड़ सकता है, खासकर अगर साथ में चावल या मीठा भी हो. इसलिए सेहत के लिहाज से भी दो या चार रोटियां बेहतर मानी जाती हैं.

बुजुर्गों की सीख और पुरानी आदतें
हमारे घरों में दादी-नानी या मां हमेशा बच्चों को ये सिखाती हैं कि थाली में तीन रोटियां नहीं लेनी चाहिए, ये बातें पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हैं. शायद उस दौर में लोग धार्मिक मान्यताओं को ज्यादा महत्व देते थे और धीरे-धीरे ये आदत आम जीवन का हिस्सा बन गई.

खाने से जुड़ी और भी मान्यताएं
भारतीय संस्कृति में सिर्फ तीन रोटियों वाली मान्यता ही नहीं, बल्कि और भी कई बातें हैं जिन्हें लोग मानते आ रहे हैं. जैसे –

1. रात को दही नहीं खाना चाहिए.
2. खाना बनाते समय नमक हमेशा चुटकी से डालना चाहिए.
3. खाने के बाद कुछ मीठा जरूर खाना चाहिए.

ये सारी बातें हमने अपने बड़ों से सीखी हैं और बिना ज्यादा सवाल किए मानते भी आ रहे हैं.

क्या है इन मान्यताओं में सच्चाई?
अगर वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो थाली में तीन रोटियां नहीं परोसने का कोई ठोस कारण नहीं है, ये परंपरा और धार्मिक मान्यता पर ज्यादा आधारित है. हालांकि सेहत से जुड़ा पहलू जरूर है कि ज्यादा रोटियां खाने से पाचन पर असर पड़ सकता है. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये आदतें हमारी संस्कृति और सेहत दोनों से जुड़ी हैं.

Source link

Previous post

Diwali 2025 Date: दिवाली कब है? लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? पंचांग से जानें तारीख, प्रदोष काल

Next post

Ganesh Chaturthi 2025: कर्नाटक के इस गांव में गणेश चतुर्थी की अनूठी परंपरा, पूरे गांव में स्थापित होती है केवल एक ही मूर्ति, जानें कारण

You May Have Missed