Chandra Grahan 2025 : साल 2025 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात को लगने जा रहा है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है. इस ग्रहण का असर सिर्फ आकाश में ही नहीं, बल्कि धरती पर मौजूद हर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ सकता है. खासतौर पर जब ये ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा हो, तब इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. लोग मानते हैं कि ग्रहण का समय केवल खगोल विज्ञान की दृष्टि से नहीं, बल्कि अध्यात्म और जीवन की ऊर्जा को भी प्रभावित करता है. इस दिन मंदिरों में विशेष नियम लागू होते हैं और घरों में भी सावधानियां बरती जाती हैं. प्राचीन काल से ही चंद्र ग्रहण को शुभ और अशुभ फल से जोड़ा गया है, इसलिए लोग इस दौरान खास उपाय और दान करते हैं. ग्रहण का असर मानसिक शांति, आर्थिक स्थिति और रिश्तों तक पर देखा जा सकता है.
आइए जानते ज्योतिषाचार्य रवि पराशर से.
कब लगेगा ये चंद्र ग्रहण?
7 सितंबर 2025 की रात को यह पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू होगा. इसकी शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी और समाप्ति देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर मानी जा रही है. इस ग्रहण की अवधि लगभग साढ़े तीन घंटे की होगी.
ज्योतिष गणना के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा. इस दौरान चंद्रमा के साथ राहु उपस्थित रहेगा और चंद्रमा से सप्तम भाव में सूर्य, केतु और बुध रहेंगे. अष्टम भाव में मंगल, छठे में शुक्र, पंचम भाव में बृहस्पति और दूसरे भाव में शनि का स्थान होगा. यह योग ग्रहण को और भी विशेष बनाता है.
क्या भारत में दिखेगा ये ग्रहण?
हां, यह ग्रहण भारत में साफ तौर पर दिखाई देगा. इसके अलावा यह एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा. भारत में दिखाई देने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य होगा.
सूतक की शुरुआत: 7 सितंबर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट
सूतक की समाप्ति: 7 सितंबर रात 1 बजकर 26 मिनट (ग्रहण समाप्ति के साथ)
सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ से परहेज़ किया जाता है. गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये ग्रहण?
इस बार का चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है:
मिथुन राशि: रुके हुए काम पूरे होंगे, करियर में तरक्की के संकेत हैं.
धनु राशि: आर्थिक लाभ, नए अवसर और पारिवारिक सुख की वृद्धि होगी.
मकर राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा, निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और मानसिक शांति मिलेगी.
इन राशियों के जातकों को ग्रहण के समय ध्यान और सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए, जिससे इस शुभ असर को और बढ़ाया जा सके.
क्या करें और क्या न करें?
ग्रहण के दौरान क्या करें:
-मंत्र जाप और ध्यान लगाएं
-पुराने कार्यों की समीक्षा करें
-दान-पुण्य करें, विशेष रूप से अन्न या वस्त्र
क्या न करें:
-ग्रहण के समय खाना-पीना टालें
-पूजा-पाठ से बचें
-नकारात्मक विचारों से दूर रहें