Ganesh Chaturthi Upay: आ रहे हैं गणपति बप्पा… गणेश चतुर्थी पर करें ये 5 सरल उपाय, मिट जाएंगे सभी संकट!

Ganesh Chaturthi Upay: आ रहे हैं गणपति बप्पा… गणेश चतुर्थी पर करें ये 5 सरल उपाय, मिट जाएंगे सभी संकट!

Ganesh Chaturthi 2025 Upay: सनातन धर्म में होली-दीवाली की तरह गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. इस बार गणेश चतुर्थी 27 अगस्त दिन बुधवार को है. यह त्योहार पूरे 10 दिन तक यानी गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के त्योहार को गणपति बप्पा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन कुछ आसान उपाय करने से जीवन की सभी बाधा दूर होती है और गणेश जी प्रसन्न होते हैं. अब सवाल है कि आखिर गणेश चतुर्थी का शुभ महूर्त क्या है? गणेश चतुर्थी पर कौन से उपाय करें? गणेश चतुर्थी के कौन से उपाय करने से क्या लाभ होगा? आइए जानते हैं इस बारे में-

गणेश चतुर्थी 2025 की तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गणेश चतुर्थी के लिए जरूरी भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होगी. यह तिथि 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर खत्म होगी. उदयातिथि के आधार पर इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त दिन बुधवार को है.

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi Shubh muhurat)

गणेश पूजा का शुभ समय दिन में 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक है. इस समय में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की स्थापना और पूजा विधि विधान से की जाएगी. गणेश चतुर्थी पर ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 28 ए एम से सुबह 05 बजकर 12 ए एम तक है. उस दिन कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है. चतुर्थी का निशिता मुहूर्त 12:00 ए एम से 12:45 ए एम तक है.

गणेश चतुर्थी के सबसे सरल उपाय

पूजा में मोदक का भोग: अगर आप जीवन में किसी बाधा का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करें और मोदक समेत आदि चीजों का भोग लगाएं. इस दौरान प्रभु से सुख-शांति की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें. माना जाता है कि ऐसा करने से सभी समस्याओं का अंत होता है.

गणेश स्तोत्र का पाठ: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए गणेश चतुर्थी की पूजा के दौरान सच्चे मन से ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें और गरीब लोगों में श्रद्धा अनुसार दान करें. मान्यता है कि इस टोटके को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं.

दीपक जलाएं: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है. परिवार के सदसयो पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

लौंग-कपूर का उपाय: अगर चाहते हैं कि आपके बच्चों की खुशियों को कभी किसी की नजर ना लगे तो संकष्टी चतुर्थी के दिन आपको श्री गणेश भगवान के आगे गोबर के उपले पर 2 कपूर और 6 लौंग की आहुति देनी चाहिए. फिर उस आहुति की लौ को अपने बच्चे के माथे पर लगाना चाहिए.

गुड़ का भोग लगाएं: जिन लोगों के घर में आए-दिन क्लेश होते हैं, वो गणेश चतुर्थी के पावन दिन गणपति बप्पा की पूजा करें. साथ ही गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं. पूजा करने के बाद गौ माता की सेवा करें और उन्हें गुड़ खिलाएं. ऐसा करने से आपको पुण्य मिलेगा और घर में चल रहा क्लेश धीरे-धीरे कम होने लगेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

तुलसी माता की पूजा में की ये गलती तो हो सकता है अनिष्ट, जानें सही विधि और नियम, क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज

Next post

3 राशियों के लिए शुभ रहेगा 7 सितंबर को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल से ग्रहण लगने और समाप्त होने का समय

You May Have Missed