Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों पर आज बरसेगी महादेव की कृपा, बस गुस्से पर रखें काबू, वरना घट सकती है ये अनहोनी
Last Updated:
नु राशि के जातकों को अगर अपने कारोबार या अपने व्यापार में सफलता प्राप्त करनी है, तो आज आप उस दिशा में भी काम कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि निवेश से आज इन्हें फायदा पहुंच सकता है. नौकरी पेशा करने वाले जातकों को…और पढ़ें
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हाइलाइट्स
- आज धनु राशि के जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है.
- धनु राशि के जातक आज ऊर्जा से भरे रहेंगे.
- आज धनु राशि के जातकों को गुस्से पर काबू रखना चाहिए.
जमुई:- 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है और आज के दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी राशि के जातकों पर बरसेगी. धनु राशि के जातकों पर भी आज भगवान महादेव की कृपा देखने को मिलेगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा Local 18 को बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज के दिन यह काफी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे और इसका फायदा इनके काम से लेकर इनके दैनिक जीवन पर भी पड़ेगा.
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के मन में आज काफी रचनात्मक विचार आएंगे और उसके हिसाब से काम करने से इन्हें सफलता प्राप्त होगी. हालांकि आज के दिन यह किसी एक लक्ष्य पर फोकस नहीं कर सकेंगे. ऐसे में आवश्यक है कि आप जिस भी चीज को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, अपना ध्यान उस ओर केंद्रित कर उसे पूरी तन्मयता के साथ करें, तब आपको निश्चित रूप से सफलता मिल सकेगी.
आज के दिन धन संचय में मिलेगी सफलता
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है. आज आपको अलग-अलग स्रोत से धन की मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को अगर अपने कारोबार या अपने व्यापार में सफलता प्राप्त करनी है, तो आज आप उस दिशा में भी काम कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि निवेश से आज इन्हें फायदा पहुंच सकता है. नौकरी पेशा करने वाले जातकों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, इसके साथ ही जिस जगह पर आप काम करते हैं. वहां आज आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आज आपके वरीय अधिकारियों से आपकी खूब अच्छी जमेगी और इसका फायदा आपको अपने कार्य स्थल पर देखने को मिलेगा.
आज के दिन अपने गुस्से पर रख काबू
ज्योतिषाचार्य ने लोकल 18 को बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए. छोटी-छोटी बात पर आज इनकी बहस हो सकती है. खास करके आप अगर रिलेशन में है, तो आपके पार्टनर के साथ आपकी बहस हो सकती है. घर परिवार में भी अगर आप कोई बात कहें, तो उसे सोच समझकर कहें. आपके गुस्से के कारण आपके परिवार में झगड़ा भी हो सकता है. इसके साथ ही आज धनु राशि के जातकों को पेट संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. घर में आज खुशियों का माहौल देखने को मिलेगा. महाशिवरात्रि के दिन आज सफेद वस्त्र धारण कर आप भगवान भोलेनाथ की पूजा करें, तो आपको फायदा मिल सकता है. धनु राशि के लिए आज का शुभ रंग सफेद, और शुभ अंक 6 है.
February 26, 2025, 01:31 IST
धनु राशि वाले आज के दिन अपने गुस्से पर रखें काबू, जानें क्या कहता है राशिफल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


