Dhanteras 2025 Rashifal: धनतेरस पर इन 5 राशिवालों की लगेगी लॉटरी, कुबेर-लक्ष्मी कृपा से धन से भरेगा घर, बाकी 7 राशियां करें ये उपाय

Dhanteras 2025 Rashifal: धनतेरस पर इन 5 राशिवालों की लगेगी लॉटरी, कुबेर-लक्ष्मी कृपा से धन से भरेगा घर, बाकी 7 राशियां करें ये उपाय

मेष: धनतेरस मेष राशि के लोगों के लिए उन्नतिदायक होगा. इन दिन इन पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा होगी, जिससे बड़े धन लाभ का संकेत है, वहीं बिजनेस करने वाले जातकों को भी फायदा होगा. आपके धन और संपत्ति में वृद्धि होने की उम्मीद है.

वृष: धनतेरस के दिन वृषभ राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. इस दिन शनि प्रदोष व्रत भी है, ऐसे में आप धनतेरस पर भगवान शिव की पूजा करें. आपके कष्ट मिटेंगे और लाभ होगा.

मिथुन: धनतेरस के अवसर पर मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ की पूरी संभावना है. अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. वहीं बिजनेस करने वालों के व्यापार में वृद्धि होगी. आप अपने काम का विस्तार कर सकते हैं. लेकिन धनतेरस आप पर अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें.

कर्क: इस साल का धनतेरस कर्क राशिवालों को संयम और सावधानी बरतने का है. शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, ऐसे में सतर्क रहें. आपको मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए और धनतेरस पर सफेद वस्तुओं का दान करें. आपकी शत्रुओं से रक्षा होगी और लाभ होगा.

सिंह: इस बार धनतेरस पर सिंह राशिवाले लोग मालामाल हो सकते हैं. अचानक से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. कोई अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी. आपके कार्य सफल होंगे. हालांकि आप धनतेरस पर बिना सोचे समझे पैसे न दें.

कन्या: धनतेरस कन्या राशि के लोगों की उन्नति का दिन होगा. बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी. मुनाफा कमाने का पूरा अवसर है. इससे धन लाभ होगा. हालांकि मन से परेशान हो सकते हैं, ऐसे में आप धनतेरस पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. आपके कष्ट दूर होंगे.

तुला: इस साल का धनतेरस तुला राशिवालों के खर्चों में बेतहाशा वृद्धि करने वाला है. आपकी बचत प्रभावित होगी. फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें. धनतेरस पर भगवान शिव की पूजा करें, आपके कार्य सफल होंगे.

वृश्चिक: आपकी राशि के जातक धनतेरस के दिन निरर्थक भागदौड़ से परेशान होंगे. काम करेंगे, लेकिन सफलता में अड़चनें आएंगी. ऐसे में आप वीर हनुमान जी की पूजा करें. उसके बाद लाल वस्तुओं का दान करें, आपकी समस्याओं का अंत होगा.

धनु: यह धनतेरस धनु राशि के लोगों को धनवान बनाने वाला होगा. धनतेरस के दिन आपको अचानक धन लाभ होगा, वहीं व्यापार में वृद्धि का भी कारक बनेगा. बिजनेस करने वालों को बड़ी डील मिल सकती है, अन्य दिनों की तुलना में अधिक मुनाफा कमाने में सफल हो सकते हैं.

मकर: धनतेरस पर मकर राशि के लोगों को कोई रोग हो सकता है, या पुरानी बीमारी से परेशान हो सकते हैं. धनतेरस पर हनुमान जी आराधना करें, आप पर कृपा होगी और लाभ प्राप्त करेंगे.

कुंभ: धनतेरस के दिन कुंभ राशि के लोगों के कार्य सफल सिद्ध होंगे. बिजनेस का विस्तार या नए काम का विस्तार कर सकते हैं. आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगा और धन लाभ से उन्नति का योग है.

मीन: इस बार का धनतेरस मीन राशि के लोगों को मानसिक कष्ट देने वाला हो सकता है. ऐसे में आप धनतेरस की पूजा के बाद पीली वस्तुओं का दान करें. आप श्रीहरि की कृपा होगी और फिर लाभ प्राप्त होगा.

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: आज इन 3 राशिवालों को मिलेगा प्रेम और भाग्य का साथ, मकर वाले करेंगे रोमांटिक डिनर, देखें अपना लव राशिफल

Next post

Diwali 2025 Correct Date: दिवाली 20 को मनाएं या 21 अक्टूबर को? दोनों दिन कितने समय का है लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, खुद ही देख लें पंचांग

You May Have Missed