Aaj Ka Singh Rashifal: आज 12वें भाव में बन रहा खतरनाक योग, बच्चे-बूढ़े सब पर प्रभाव!
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज सिंह राशि के लोगों को सुख-सुविधाओं और भौतिक संसाधनों का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. लेकिन, सूर्य, बुध और मंगल की युति बारहवें स्थान पर होने से नुकसान हो सकता है. ऐसे में आज हर काम नियमों के अनुसार करना बेहतर रहेगा. पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Singh Rashifal 12 May 2026, Leo Daily Horoscope: आज 12 मई 2026 मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है और कुंभ राशि उदित हो रही है. लग्न में शुक्र महाराज विराजमान हैं, जिसकी वजह से सिंह राशि के लोगों को सुख-सुविधाओं और भौतिक संसाधनों का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि, सूर्य, बुध और मंगल की युति बारहवें स्थान पर होने से सरकारी नियमों की अनदेखी करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. ऐसे में आज हर काम नियमों के अनुसार करना बेहतर रहेगा.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी सकारात्मक माना जा रहा है. कुंडली के दूसरे भाव में गुरु महाराज की स्थिति कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाने वाली रहेगी. लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का आज अच्छा परिणाम मिल सकता है. अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर सम्मान भी बढ़ सकता है. वहीं, विद्यार्थियों के लिए भी दिन उत्साहजनक रहने वाला है. राहु और चंद्रमा की युति शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने के संकेत दे रही है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का लाभ मिल सकता है. पढ़ाई में मन लगेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और धन संबंधी मामलों में सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है. धन भाव में गुरु का मिथुन राशि में होना कारोबार में उन्नति के संकेत दे रहा है. व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए कार्यों में गति आएगी. बीते कुछ समय से व्यापार में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज धन संग्रह करना लाभकारी रहेगा. खासतौर पर पेट्रोल, केमिकल, जमीन और शनि से जुड़े क्षेत्रों में निवेश भविष्य के लिए अच्छा मुनाफा दे सकता है. हालांकि किसी भी बड़े निवेश से पहले पूरी योजना बनाकर आगे बढ़ना जरूरी रहेगा.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि वालों को थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है. पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. ज्यादा तला-भुना या बाहर का भोजन करने से बचना चाहिए. खानपान में लापरवाही शारीरिक परेशानी बढ़ा सकती है. दिनभर पर्याप्त पानी पीना और हल्का भोजन करना बेहतर रहेगा.
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. लग्न में शुक्र का होना और सप्तम भाव पर उसकी दृष्टि वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाने का काम करेगी. पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल मजबूत होगा और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. प्रेमी जोड़ों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जो रिश्ते को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 9 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5 और 7 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक आज सिंह राशि वालों को सरकारी नियमों का पालन करना चाहिए और किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन से बचना चाहिए. गणेशजी और सूर्य देव की पूजा करना शुभ रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


