आज का पंचांग: मंगलवार व्रत के साथ आज दूसरा बुढ़वा मंगल, मंगल दोष होगा शांत, पंचांग से जाने

आज का पंचांग: मंगलवार व्रत के साथ आज दूसरा बुढ़वा मंगल, मंगल दोष होगा शांत, पंचांग से जाने

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दिन मंगलवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाला बुढ़वा मंगल विशेष धार्मिक महत्व रखता है. आज ज्येष्ठ कृष्ण दशमी उपरांत एकादशी तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, विष्टि करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि में तो सूर्य मेष राशि में रहने वाले हैं. आज उत्तर का दिशाशूल है. मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 32 मिनट पर होगा. वहीं, सूर्यास्त शाम 7 बजकर 3 मिनट पर होगा. दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन दशमी तिथि का ही मान होगा. भगवान हनुमान को समर्पित आज का दिन श्रद्धा, भक्ति और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से संकट दूर होते हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह और भगवान हनुमान से माना जाता है. इस दिन व्रत और पूजा करने से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव कम होता है. साथ ही भय, रोग, शत्रु बाधा और मानसिक तनाव से राहत मिलने की मान्यता है. पंचांग अनुसार मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ लाल या केसरिया वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है. इसके बाद घर के पूजा स्थल या मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. पूजा के दौरान हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित किया जाता है. इसके बाद दीपक जलाकर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है. भक्त ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप भी करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार व्रत रखने वाले व्यक्ति को दिन में केवल एक समय सात्विक भोजन करना चाहिए. कई श्रद्धालु इस दिन नमक का सेवन नहीं करते. पूजा के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना भी अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. तो चलिए जानते हैं कि कब से शुभ और अशुभ मुहूर्त लग रहे हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 मई 2026
आज की तिथि- दशमी – 02:52 पी एम तक, एकादशी तिथि
आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 01:17 ए एम, 13 मई तक, इसके बाद उत्तर भाद्रपद
आज का करण- विष्टि – 02:52 पी एम तक, बव – 02:17 ए एम, 13 मई तक
आज का योग- वैधृति – 11:20 पी एम तक, विष्कंभ योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- कुंभ उपरांत मीन राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:32 ए एम
सूर्यास्त- 07:03 पी एम
चन्द्रोदय- 02:52 ए एम, 13 मई
चन्द्रास्त- 02:17 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 12 मई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:08 ए एम से 04:50 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:27 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:02 पी एम से 07:23 पी एम
अमृत काल: 05:21 पी एम से 06:56 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, 13 मई
सर्वार्थ सिद्धि योग: 01:17 ए एम, 05:32 ए एम, 13 मई

शिववास: क्रीड़ा में – 02:52 पी एम तक, कैलाश पर

आज के अशुभ मुहूर्त 12 मई 2026
राहुकाल: 03:40 पी एम से 05:22 पी एम
विडाल योग: 05:32 ए एम से 01:17 ए एम, 13 मई
यमगण्ड: 08:55 ए एम से 10:36 ए एम
दुर्मुहूर्त: 08:14 ए एम से 09:09 ए एम
गुलिक काल: 12:18 पी एम से 01:59 पी एम
वर्ज्य: 07:49 ए एम से 09:25 ए एम
भद्रा: 05:32 ए एम से 02:52 पी एम
पंचक काल: पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर

Source link

You May Have Missed