आज चमकेगा मिथुन राशि का भाग्य, मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस
Last Updated:
Mithun Rashifal Today, 30 June: ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय राशि के ऊपर सूर्य बैठा हुआ है. उन्होंने कहा यह स्थिति होती है तो आपके पिता को कठिनाई हो सकती है या मिथुन राशि वाले जातक को पिता बनने में कठिनाई हो सकती है. उन्होंने कहा 16 जुलाई तक पितृ दोष बना रहेगा जिसके चलते आपको यह संकट देखना पड़ सकता है.
Mithun Rashifal Today, 30 June: आज 30 जून यानी मंगलवार का दिन है और ज्येष्ठ पूर्णिमा का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन मिथुन जातकों के लिए बेहद सुखद और सकारात्मक साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज मिथुन राशि वाले लोगों की किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है. हालांकि, उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उनका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. इसके अलावा, ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन नए तरीके का वर्ल्ड ऑर्डर देखने के लिए मिल सकता है. उन्होंने कहा कि इस गोचर के प्रभाव से जातकों की जो क्षमताएं हैं, वह एक बिल्कुल अलग ढंग से विकसित होने वाली हैं.
मिथुन जातकों की आज वाणी में होगा प्रभावशाली परिवर्तन
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि आज आपकी वाणी में मिठास आएगी, जिसके चलते आपके मित्र बड़ी आसानी से बन जाएंगे और किसी भी काम में आपको अगर सहयोग की जरूरत होगी, तो वह आपके साथ हमेशा खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस समय आपकी वाणी में बहुत अच्छा परिवर्तन होगा और आपके व्यक्तित्व में आए ये प्रभावशाली परिवर्तन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में पूरी तरह कारगर साबित होंगे.
उन्होंने ग्रहों की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस समय वाणी स्थान पर बुध विराजमान है. यह ठीक उसी तरह का प्रभाव देता है, जिस तरह से अमिताभ बच्चन की कुंडली पर इसका असर होता है, वह जब भी कुछ बोलते हैं, लोग उनसे बहुत प्रभावित होते हैं. दूसरी तरफ, ज्योतिषाचार्य का कहना है कि जो विद्यार्थी हैं, वे आज पढ़ाई से बचते हुए नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा देर से पूरी होगी और जो बड़ी परीक्षाएं हैं, वह आगे के लिए टाल भी सकती हैं.
पितृ दोष से मुक्ति के लिए ये उपाय करें मिथुन जातक
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय राशि के ऊपर सूर्य बैठा हुआ है. उन्होंने कहा कि जब यह स्थिति होती है, तो आपके पिता को कठिनाई हो सकती है या फिर मिथुन राशि वाले जातक को पिता बनने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 16 जुलाई तक पितृ दोष बना रहेगा, जिसके चलते आपको यह संकट देखना पड़ सकता है.
उन्होंने पितृ दोष के निवारण के लिए गंगा स्नान का बेहद अचूक उपाय बताया है. उन्होंने कहा कि इस समय यदि आप अंधे लोगों को भोजन कराएंगे, तो आपको विशेष लाभ होगा. इसके साथ ही उन्होंने एक और उपाय बताते हुए कहा कि आप श्रीफल (नारियल) और आठ बादाम छिलके सहित लेकर अपने सिर से उतार (वार) लीजिए, फिर इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दीजिए; आपको पितृ दोष से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


