Aaj Ka Panchang: आज से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, सोमवार व्रत भगवान शिव पूजा, कलश स्थापना मुहूर्त, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, सोमवार व्रत भगवान शिव पूजा, कलश स्थापना मुहूर्त, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 January 2026: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि दिन सोमवार है और आज से ही गुप्त नवरात्रि भी प्रारंभ हो रहे हैं. आज गुप्त नवरात्रि का पहला दिन, उत्तराषाढा नक्षत्र, किंस्तुघ्न करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा मकर राशि पर संचार करेंगे. आज पूर्व का दिशाशूल लगने वाला है. सोमवार का दिन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना गया है और इसी दिन से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष स्थान है. वर्ष में चार बार नवरात्रि आती है, जिनमें से दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि सामान्य जनमानस में अधिक प्रसिद्ध हैं, जबकि शेष दो आषाढ़ और माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना की जाती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है. इस दिन शिवजी की पूजा करने से आध्यात्मिक, मानसिक और भौतिक तीनों प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं. शिवजी की पूजा से चित्त शांत होता है, नकारात्मक विचार कम होते हैं और मानसिक संतुलन बढ़ता है. सोमवार व्रत और शिवपूजन से ग्रह-दोष, विशेषकर चंद्र दोष, के प्रभाव कम होते हैं और नियमित पूजा से कार्यों में सफलता, आर्थिक स्थिरता और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है. आज प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें, फिर पास के शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल/दूध अर्पित करें. इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, भस्म अर्पण करें.ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें और अंत में शिव आरती करें. सोमवार की पूजा सुबह और प्रदोष काल में भी की जाती है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 जनवरी 2026
आज की तिथि- प्रतिपदा – 02:14 ए एम, 20 जनवरी तक, फिर द्वितीया तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 11:52 ए एम तक, इसके बाद श्रवण नक्षत्र
आज का करण- किंस्तुघ्न – 01:50 पी एम तक, बव – 02:14 ए एम, 20 जनवरी तक, फिर बालव
आज का योग- वज्र – 08:45 पी एम तक, सिद्धि योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- तुला राशि

घटस्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त
घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 5:54 से 10:46 बजे
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 12:53 बजे
सर्वार्थ सिद्धि योग: 11:52 ए एम से 07:14 ए एम, 20 जनवरी

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:14 ए एम
सूर्यास्त- 05:49 पी एम
चन्द्रोदय- 07:40 ए एम
चन्द्रास्त- 06:20 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 19 जनवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:11 पी एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:18 पी एम से 03:00 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:47 पी एम से 06:14 पी एम
अमृत काल: 02:10 ए एमसे 03:51 पी एम, 20 जनवरी
निशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम से 12:59 ए एम, 20 जनवरी
सर्वार्थ सिद्धि योग: 11:52 ए एम से 07:14 ए एम, 20 जनवरी

शिववास: श्मशान में – 02:14 ए एम, 20 जनवरी तक, फिर गौरी के साथ

आज के अशुभ मुहूर्त 19 जनवरी 2026
राहुकाल: 08:34 ए एम से 09:53 ए एम
यमगण्ड: 11:13 ए एम से 12:32 पी एम
गुलिक काल: 01:51 पी एम से 03:11 पी एम
वर्ज्य: 04:04 पी एम से 05:45 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:53 पी एम से 01:35 पी एम
आडल योग: 07:14 ए एम से 01:34 पी एम
विडाल योग: 01:34 पी एम से 07:14 ए एम, 20 जनवरी
दिशाशूल: पूर्व

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal 19 January: वृषभ, कर्क समेत ये 4 राशि वाले मानसिक दबाव में रहेंगे, सिंह जातक चुनौतियों का करेंगे सामना, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

Ank Jyotish 19 January: मूलांक 1 वालों का तनाव होगा कम, 4 को संपत्ति संबंधी होगी चिंता, अंक 5 वाले घरेलू अशांति का करेंगे सामना, पढ़ें अंक ज्योतिष

You May Have Missed