दशम भाव में चंद्रमा और मंगल का बना योग, सिंह राशि वालों के लिए आज खास दिन! पढ़ें राशिफल
Last Updated:
12 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today:चंद्रमा वृषभ राशि में मंगल के साथ दशम भाव में विराजमान हैं, जबकि सिंह राशि में पहले से शुक्र और केतु स्थित हैं. वहीं लाभ भाव में सूर्य और बुध की युति बनी हुई है. ग्रहों की यह स्थिति संकेत देती है कि दिन न तो बहुत अच्छा रहेगा और न ही ज्यादा कठिन, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है और…
Aaj Ka Singh Rashifal 12 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार रविवार 12 जुलाई 2026 को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. आज मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा वृषभ राशि में मंगल के साथ दशम भाव में विराजमान हैं, जबकि सिंह राशि में पहले से शुक्र और केतु स्थित हैं. वहीं लाभ भाव में सूर्य और बुध की युति बनी हुई है. ग्रहों की यह स्थिति संकेत देती है कि दिन न तो बहुत अच्छा रहेगा और न ही ज्यादा कठिन, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना बनी रहेगी. ऐसे में आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
आर्थिक और व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है. धन खर्च होने के योग बन रहे हैं, इसलिए बजट का विशेष ध्यान रखें. अचानक किसी जरूरी काम पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. किसी नए कारोबार की शुरुआत, बड़ा निवेश या महत्वपूर्ण सौदा करने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में नुकसान का कारण बन सकता है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर दिन सामान्य रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों से विशेष सहयोग या प्रशंसा मिलने की संभावना कम है. इसलिए अपने काम पर पूरी एकाग्रता बनाए रखें और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. मेहनत का लाभ मिलने की संभावना रहेगी.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो किसी बड़ी बीमारी के योग नहीं बन रहे हैं. हालांकि मौसम में बदलाव के कारण गले में दर्द, सर्दी, जुकाम या सिरदर्द जैसी हल्की परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में खानपान का ध्यान रखें और ठंडी चीजों से परहेज करें. पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या अपनाने से स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा.
पारिवारिक एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. संतान के साथ भी किसी विषय पर विचारों का अंतर सामने आ सकता है. हालांकि ये विवाद गंभीर नहीं होंगे और समझदारी से आसानी से सुलझाए जा सकते हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. आज यात्रा के भी योग बन रहे हैं.
आज के शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज उगते सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा. इसके साथ ही गेहूं, गुड़ या लाल वस्त्र जैसी लाल रंग की वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी माना गया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


