कन्या राशि वाले ऐसे करें बिजनेस, वाहन चलाते समय भी रहें सावधान, आज हनुमान जी को करें याद
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 12 July: आज वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. ग्रहों की स्थिति दुर्घटना की आशंका का संकेत दे रही है, इसलिए तेज रफ्तार, लापरवाही या नियमों की अनदेखी करने से बचें. छोटी सी सावधानी बड़ी परेशानी से बचा सकती है.
परमजीत/देवघर: अगर आपकी राशि कन्या है और आप सुबह उठते ही यह जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है, तो आज का राशिफल आपके लिए बेहद खास है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई तरह के संकेत दे रही है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इसके साथ ही मृगशीर्षा नक्षत्र और वृद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज वृषभ राशि से निकलकर आगे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. ग्रहों की यही स्थिति कन्या राशि के जातकों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालने वाली है. ऐसे में आज का दिन कुछ मामलों में राहत देगा तो कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत होगी.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, कुछ ऐसे हालात बन सकते हैं जिनमें धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. खासकर दोस्तों और करीबी लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव या बहस की स्थिति बन सकती है. यदि आप गुस्से में कोई फैसला लेते हैं तो बाद में पछताना भी पड़ सकता है. इसलिए आज रिश्तों को संभालकर चलना ही बेहतर रहेगा.
व्यापार में नई सोच के साथ शुरुआत करें
व्यापार करने वाले कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. यदि पिछले कुछ समय से कारोबार में उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हो रही है या व्यापार में मंदी चल रही है, तो आज नई योजना बनाने का अच्छा समय है. अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोई नया ऑफर, डिस्काउंट या विशेष स्कीम शुरू कर सकते हैं. बदलते समय के अनुसार व्यापार में नए प्रयोग करने से लाभ मिलने की संभावना है. ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और धीरे-धीरे बिक्री में भी सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि किसी भी बड़े निवेश या जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की सलाह दी गई है.
मन में बेचैनी और चिड़चिड़ापन आ सकता है
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन मन में थोड़ी बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए बेवजह की बातों को दिल पर न लें. परिवार के सदस्यों के साथ शांत व्यवहार रखें और विवाद की स्थिति बनने पर धैर्य से काम लें. आज वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. ग्रहों की स्थिति दुर्घटना की आशंका का संकेत दे रही है, इसलिए तेज रफ्तार, लापरवाही या नियमों की अनदेखी करने से बचें. छोटी सी सावधानी बड़ी परेशानी से बचा सकती है.
हनुमान की पूजा आराधना करें
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज के दिन कन्या राशि के जातकों को भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना अवश्य करनी चाहिए. सुबह या शाम श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली का स्मरण करें. ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिनभर आने वाली बाधाओं से राहत मिलने की संभावना रहेगी. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए धैर्य, संयम और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का है. यदि आप सोच-समझकर फैसले लेते हैं और सकारात्मक सोच बनाए रखते हैं तो दिन का अंत आपके पक्ष में हो सकता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


