Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले सावधान! रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव
Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 03 May 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है. आपको हर निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं. खासतौर पर वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि आपकी बातों से किसी के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है. प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां बढ़ने की संभावना है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें. कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन संयम और मेहनत से स्थिति को संभाला जा सकता है.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा भारी रहने वाला है. इसलिए आज जो भी फैसला लें, जरा सोच-समझकर लें. विशेष रूप से अतीत की कोई घटना आज आपको परेशान कर सकती है. आज जहां तक संभव हो, वर्तमान में रहें और अतीत के बारे में बिल्कुल भी ज्यादा न सोचें.
जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों को सोच-समझकर गुजारना होगा. आज कोई पुरानी बात परेशान कर सकती है, इसलिए पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें.
मकर राशि वाले जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
व्यापार जगत के लोगों के लिए आज फूल का टैरो कार्ड है. आपके लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, हंसते-खेलते हुए दिन बीतेगा. लेकिन आज किसी भी दस्तावेज को साइन करते वक्त या किसी पार्टनरशिप में काम और निवेश से पहले हर तरह से जांच कर लें. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
मकर राशि वाले बुरी आदतों को छोड़ने की कोशिश करें
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है. आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और बुरी आदतों को छोड़ने की कोशिश करें. जो बातें और चीजें आपकी काम की नहीं हैं, आज उन्हें जीवन से लेट गो कर दें. स्टूडेंट्स को आज केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहना है. आज आपको किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी लेना होगा. दिन की शुरुआत मेडिटेशन से करें, इससे आपकी सोचने-समझने की क्षमता में अच्छे परिणाम दिखेंगे.
मकर राशि वाले वाद-विवाद से दूर रहें
मैरिड कपल्स और लवर्स के लिए आज का दिन ज्यादा ठीक नहीं है. आज किसी भी बात का ज्यादा लोड न लें. जितना हो सके, उतना वाद-विवाद से दूर रहें. उतना ही काम हाथ में लें, जितना आज आप पार्टनर के साथ मिलकर कर सकते हैं.
सेहत के मामले में भी आज का दिन थोड़ा भारी रह सकता है.आज आपको किसी बात को लेकर सिरदर्द हो सकता है और एंग्जायटी भी आप पर हावी हो सकती है.
मकर राशि वाले करें ये उपाय
उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातक दिन की शुरुआत मेडिटेशन से करें. संभव हो तो थोड़ी देर नंगे पैर घास या मिट्टी पर चलें. आज का दिन चीजों को छोड़ने का है, इसलिए जो भी बुरी चीजें आपके जीवन में तरक्की में बाधा बन रही हैं, उन्हें लेट गो कहें.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


