आज नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे कुंभ राशि के जातक, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

आज नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे कुंभ राशि के जातक, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 03 May 2026: आज (रविवार) आपको आय का नया स्रोत बनाने का अवसर मिल सकता है. नए काम, नई जिम्मेदारियां और नई अपॉर्चुनिटी आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकती है. अगर आप मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, तो भविष्य में आर्थिक लाभ और सफलता दोनों मिलने के संकेत हैं.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या और टैरो रीडर शक्ति ने आज (रविवार) के कुंभ राशिफल के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रविवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए आत्ममंथन, नई शुरुआत और करियर ग्रोथ का संकेत लेकर आया है. बीते समय में मिले धोखे और लोगों की बातों से बाहर निकलकर अब आपको नए अवसरों पर फोकस करना होगा. आज का दिन पुराने दुखों को छोड़कर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का है. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नए इनकम सोर्स पर काम शुरू हो सकता है. वहीं करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके भी मिलेंगे. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और जीवन में मौजूद नकारात्मक लोगों से दूरी बनने की संभावना है. सूर्यदेव की पूजा और पिता का आशीर्वाद आज आपके लिए विशेष लाभकारी माना गया है.

करियर राशिफल
आज कुंभ राशि के जातक अपने भविष्य और करियर को लेकर काफी सोच-विचार कर सकते हैं. मन में आगे बढ़ने की इच्छा रहेगी और नए प्लान पर काम करने की प्रेरणा मिलेगी. यदि आप लंबे समय से किसी योजना को शुरू करना चाहते थे, तो आज उस दिशा में कदम बढ़ाने का सही समय है.

पुराने धोखे भूलकर नई शुरुआत का समय
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार, कुछ लोग बीते समय में मिले धोखे और कटु अनुभवों को याद कर परेशान रह सकते हैं. हालांकि आज का संदेश यही है कि पुरानी बातों को भूलकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें. लोगों की नकारात्मक बातों को इग्नोर करते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के नए अवसर
आज आपको इनकम का नया सोर्स बनाने का अवसर मिल सकता है. नए काम, नई जिम्मेदारियां और नई अपॉर्चुनिटी आपकी लाइफ में दस्तक दे सकती है. यदि आप मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, तो आने वाले समय में आर्थिक लाभ और सफलता दोनों मिलने के संकेत हैं.

रिश्तों में बढ़ सकती है दूरी
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आज थोड़ी दूरी या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. लाइफ पार्टनर आपके व्यवहार और भविष्य की योजनाओं को लेकर सोच में पड़ सकते हैं. ऐसे में बेवजह विवाद से बचें और अपने काम पर फोकस बनाए रखें.

स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहने वाला है. हालांकि बदलते मौसम को देखते हुए खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है. नियमित रूप से अपनी सेहत का ख्याल रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें.

नकारात्मक लोगों से मिलेगी राहत
आज आपकी जिंदगी से नकारात्मक लोग दूर हो सकते हैं. मानसिक रूप से आप पहले से अधिक मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे. यह समय खुद को पावरफुल बनाने और अपनी क्षमता को पहचानने का है.

आज का लकी कलर-नंबर और उपाय
आज कुंभ राशि के लिए सफेद रंग शुभ माना गया है और लकी नंबर 1 रहेगा. शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्यदेव को गुड़, लाल चंदन और लाल पुष्प अर्पित करें. सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ पिता का आशीर्वाद लेना भी आज आपके लिए बेहद शुभ और सफलता दिलाने वाला माना गया है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed