Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज चमकेगा भाग्य, पूरे होंगे लंबे समय से रुके काम; लकी रंग और उपाय स

Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज चमकेगा भाग्य, पूरे होंगे लंबे समय से रुके काम; लकी रंग और उपाय स

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 04 July 2026: 4 जुलाई 2026 का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. रुके हुए कार्य पूरे होने और करियर-कारोबार में नए अवसर मिलने के योग हैं. प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा, लेकिन बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करना आज आपके लिए शुभ रहेगा.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 04 July 2026: छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार, 4 जुलाई 2026 का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रगति, आत्मविश्वास और नए अवसर लेकर आया है. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के प्रबल योग बन रहे हैं. करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि, पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

काम और करियर में मिलेगा लाभ
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में बेहद शुभ रहने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. नई जिम्मेदारियां, नए प्रोजेक्ट या बिजनेस से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जो लोग अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल रहेगा.

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार, अब समय है कि आप बीती गलतियों को पीछे छोड़कर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच आपको सफलता की ओर ले जाएगी. किसी भी प्रकार के भ्रम या असमंजस को छोड़कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें.

पुरानी गलतियां दोहराने से बचें
जीवन में मिली सीख को याद रखें और पहले की गई गलतियों को दोहराने से बचें. यदि आप अनुशासन और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता का सिलसिला लगातार बना रहेगा. लापरवाही आपके काम की गति को प्रभावित कर सकती है.

शनि देव की कृपा से मिलेंगे अवसर
कुंभ राशि के इष्ट देव शनि देव हैं. शनि देव मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य देते हैं. इसलिए अपने कार्यों में पूरी निष्ठा रखें. लगातार प्रयास करने वालों को करियर और व्यवसाय में उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

लव लाइफ रहेगी खुशहाल
प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. आपसी विश्वास और समझ रिश्ते को और मजबूत बनाएगी.

स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
बदलते मौसम के कारण पैरों, शरीर और सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है. इसलिए खानपान का ध्यान रखें, पर्याप्त आराम करें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.

आज का लकी रंग, लकी नंबर और उपाय
आज कुंभ राशि के लिए काला, हरा और पीला रंग शुभ रहेगा. लकी नंबर 1 है. शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनिदेव के मंदिर में दर्शन करें. साथ ही हनुमान मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, तरक्की और सफलता के योग मजबूत होंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed