मकर राशि वालों के लिए आज छिपा है बड़ा सरप्राइज, पढ़ें 4 जुलाई का राशिफल
Last Updated:
Capricorn Horoscope 4 July: मकर राशि के जातकों के लिए 4 जुलाई का दिन मिला-जुला रहेगा. चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल भविष्य में मिलेगा, जबकि नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का साथ मिलेगा. प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. शनिवार के दिन शनि देव की कृपा और बाधाओं से मुक्ति के लिए मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं और शनि मंत्र का 108 बार जाप करें.
Capricorn Horoscope Today 4 July 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, 4 जुलाई 2026, शनिवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं, जो आपकी राशि से दूसरे भाव में स्थित हैं. इस ग्रह स्थिति के प्रभाव से मानसिक रूप से आप स्वयं को पहले से अधिक मजबूत और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. दिनभर सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. हालांकि कुछ क्षेत्रों में अपेक्षित सफलता मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी.
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक रूप से आप काफी संतुलित और प्रसन्न महसूस करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग, व्यायाम और संतुलित खान-पान पर आपका विशेष ध्यान रहेगा. यदि लंबे समय से किसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे, तो आज उसमें भी सुधार के अच्छे संकेत मिल सकते हैं. नियमित दिनचर्या आपको पूरे दिन ऊर्जावान और सक्रिय बनाए रखेगी.
व्यापार और नौकरी में मेहनत से मिलेगा लाभ
व्यापार और व्यवसाय में आज कोई बहुत बड़ी उपलब्धि भले ही न मिले, लेकिन आपके प्रयास बिल्कुल सही दिशा में आगे बढ़ेंगे. नई योजनाओं, नए विचारों और शोध के साथ आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर मिलेगा. आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना ही बेहतर परिणाम आपको भविष्य में प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिश्रित रहेगा. कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी समय-समय पर मिलता रहेगा.
प्रेम संबंधों में बढ़ेगी नजदीकियां
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात के सुंदर योग बन रहे हैं और रिश्तों में आपसी विश्वास व अपनापन बढ़ेगा. दांवपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने का बेहतरीन अवसर मिलेगा, जिससे घर का वातावरण बेहद सुखद और सकारात्मक बना रहेगा. परिजनों के साथ तालमेल बेहतर होने से मानसिक शांति मिलेगी.
आज का अचूक उपाय
शनिवार के दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करें. शनि मंदिर में तिल और सरसों का तेल अर्पित करें तथा ‘ॐ प्राम प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र का श्रद्धापूर्वक 108 बार जाप करें. ऐसा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, मार्ग की सभी बाधाएं दूर होंगी और कार्यों में सफलता के नए मार्ग खुलेंगे.
About the Author
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें


