जीवन में खुशहाली लाने के लिए करें 9 आसान ज्योतिष उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
Last Updated:
Happiness Remedy : घर परिवार और जीवन में खुशहाली और सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपनाएं ये छोटे मगर प्रभावशाली उपाय. इन उपायों से आर्थिक संकट दूर होंगे और सौभाग्य में वृद्धि होगी.
बरगद पर जल चढ़ाने से आर्थिक संकट दूर हो सकते हैं.
हाइलाइट्स
- गाय को रोटी खिलाने से दिन शुभ होगा.
- बरगद पर जल चढ़ाने से आर्थिक संकट दूर होंगे.
- सत्यनारायण कथा से सुख-शांति मिलेगी.
Happiness Remedy : प्रत्येक व्यक्ति चाहता हैं कि उसके घर परिवार और जीवन में हर पल खुशहाली एवं सुख.शांति बनी रहे. लेकिन हर किसी से के साथ ऐसा नहीं हो पाता. जीवन में सुख और शांति का बना रहना काफी मुश्किल होता है. ऐसे समय में उसे अपना जीवन बेहद कष्टमय लगने लगता है. यदि आप या आपके किसी अपने के साथ भी यही समस्या है तो इन छोटे मगर बड़े ही प्रभावशाली अनुभवी उपायों को कर सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैंऔर घर परिवार में व अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं.इन उपायों को पूर्ण श्रद्धा के साथ करने से घर परिवार व जीवन में सुख समृद्धी व खुशहाली आने लगेगी .
Marriage Solution Tips: शादी में आ रही है समस्या तो करें ये आसान उपाय, तुरंत बजेगी शहनाई!
- सुबह जब भी पहली बार घर से काम के लिए निकले तो एक ताजी रोटी में गुड़ रखकर अपनी को किसी सफेद कागज में लपेटकर अपने पेंट की दाहिनी जेब में रख लेंए और रास्ते में जहां कहीं भी गाय माता दिखे वह रोटी उसे खिला दें .इससे आपका दिन शुभ होगा.
- तांबे के एक लोटे में जल लें एवं उसमें चुटकी भर कुंकुम डालकर बरगद के पेड़ पर नियमित रूप से चढ़ाएं.इससे आर्थिक संकट दूर होंगे.
- सुबह घर से निकलने से पहले घर के सभी सदस्य अपने माथे पर चन्दन या सुगंधित अष्टगंध का तिलक जरूर लगाएं.इससे सौभाग्य मे वृद्धि होगी.
- मछलियों की आटे की गोली बनाकर स्वयं व घर के छोटे बच्चों से खिलाएं.इससे शनि, राहु, केतु सहित अन्य ग्रहपीड़ा शांत होगी.
- चींटियों को नारियल व शकर का बूरा मिलाकर खिलाएं.इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होगी.
- शुद्ध कस्तूरी को चमकीले पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें.इससे धन आकर्षित होगा.
- सप्ताह में कम से कम एक दिन घर स्त्री अपने पति को गाय के दुध से बनी खीर अवश्य खिलाएंए खीर में शक्कर के स्थान पर मिश्री डालें.ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन मे खुशियां आएंगी.
- घर परिवार में सुख शांति व खुशहाली की कामना से किसी लक्ष्मी मंदिर में चंदन या मोगरे का इत्र दान करें.इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी.
- संभव हो सके तो हर माह की पूर्णिमा तिथि को घर में सत्यनारायण की कथा का पाठ स्वयं या किसी योग्य पंडित से अवश्य करायें .
February 26, 2025, 13:58 IST
जीवन में खुशहाली लाने के लिए करें 9 आसान ज्योतिष उपाय, जल्द दिखेगा असर


