शिवलिंग पर चढ़ा हुआ जल पीना चाहिए या नहीं? सुनकर श्री अनिरुद्धाचार्य जी की कही ये बात उड़ जाएंगे आपके होश

शिवलिंग पर चढ़ा हुआ जल पीना चाहिए या नहीं? सुनकर श्री अनिरुद्धाचार्य जी की कही ये बात उड़ जाएंगे आपके होश

Last Updated:

Should we drink water offered to Shivling: शिवलिंग पर चढ़ाए जल को पीना उचित नहीं है. शिवलिंग पर चढ़े जल को सिर्फ अपनी आंखों से लगा सकते हैं या ऊपर से छिड़क सकते हैं. श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के अनुसार, शिव…और पढ़ें

शिव जी पर अर्पित किए जल को आप अपने ऊपर छिड़क सकते हैं.

हाइलाइट्स

  • शिवलिंग पर चढ़ाए जल को पीना उचित नहीं है.
  • शिवलिंग पर चढ़े जल को केवल आंखों से लगा सकते हैं.
  • शिवलिंग पर चढ़े जल को चरणामृत नहीं कहते हैं.

Should we drink water offered to Shivling: आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से देश भर में मनाया जा रहा है. शिव भक्त आज के दिन शंकर जी और मां पार्वती की पूजा श्रद्धा भाव से करते हैं. आज देशभर के सभी शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ती है. शिवलिंग पर लोग जल और दूध से जलाभिषेक करते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. शंकर भगवान का नाम रुद्र भी है, इसलिए जलाभिषेक को रुद्राभिषेक भी कहा जाता है. शिवलिंग पर हमेशा सोने, तांबे या फिर चांदी के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को पीने के बाद शिव जी के शरीर में गर्मी बढ़ गई थी, तब इस हलाहल के प्रभाव को कम करने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाया गया था.

कुछ लोगों के मन में ये सवाल होता है कि शिवलिंग पर चढ़ाए गए जल को क्या पी सकते हैं? अधिकतर लोग इसे चरणामृत समझकर पी जाते हैं. ऐसे में काफी लोगों के मन में यह आशंका बनी रहती है कि शिवलिंग पर चढ़े हुए जल को पी सकते हैं या नहीं. ऐसा करने से क्या कोई अशुभ हो सकता है? चलिए जानते हैं इसका जवाब यहां.

क्या शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल पी सकते हैं?
स्पिरिचुअल लीडर डॉ.शिवम साधक जी महाराज कहते हैं कि किसी भी शिवलिंग पर चढ़े हुए जल को आप नहीं पी सकते हैं. सिर्फ एक ही शिवलिंग ऐसा है, जिस पर चढ़े हुए जल को आप पी सकते हैं. उस शिवलिंग का नाम है नर्मदेश्वर शिवलिंग. यह नर्मदा नदी से प्रकट होते हैं. यदि आपके पास नर्मदेश्वर शिवलिंग है या किसी मंदिर में स्थापित है तो आप इस पर अर्पित किए जल को पी सकते हैं. इसे पीने से आपका दुख, सभी कष्ट, जीवन में चल रहे तनाव आदि दूर हो सकते हैं. किसी भी अन्य शिवलिंग पर चढ़े जल को आप भूलकर भी ग्रहण न करें.

क्या कहते हैं अनिरुद्धाचार्य जी महाराज
किन्हें नहलाने के पानी को चरणामृत कहते हैं और किस भगवान पर चढ़ाए गए जल को आप पी सकते हैं? इस पर श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का कहना है कि गोपाल जी को राम, नारायण, कृष्ण जी, शालिग्राम जी कह सकते हैं. शंकर भगवान को नहलाया हुआ जल और भगवान कृष्ण को नहलाया हुआ जल, इन दोनों में से किन्हें नहलाने के जल को चरणामृत कहा जाता है? इस पर वे कहते हैं कि गोपाल जी को, शालिग्राम जी को नहलाने के जल को चरणामृत कहते हैं. इसे आप पी सकते हैं, लेकिन शिव जी को नहलाने के जल को आप अपनी आंखों से लगा सकते हैं. शिव जी पर अर्पित किए जल को आप अपने ऊपर छिड़क सकते हैं, लेकिन उसे पी नहीं सकते हैं.

शिवलिंग पर चढ़ाए हुए जल को चरणामृत नहीं कहते हैं. उस जल से आपका अभिषेक हो सकता है यानी अपने ऊपर छिड़क सकते हैं, आंखों से लगा सकते हैं, लेकिन उसे पीने का अधिकार शास्त्र आपको नहीं देता है.

किनके पैर का जल यानी चरणामृत पीना चाहिए?
शालिग्राम भगवान यानी नारायण मतलब, विष्णु जी, श्रीराम, कृष्णजी को नहलाया हुआ जल आप पी सकते हैं पर पीने के पहले दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके चरणामृत अपने पितरों के नाम का छिड़क दें. इस दौरान आप कह सकते हैं हे मेरे पितर, ये मेरे प्रभु का चरणामृत आप स्वीकार कर लीजिए. इसे ही तर्पण कहा जाता है.

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: ये है देश का इकलौता मंदिर जहां शिव के दिल में बसते हैं विष्णु, पूजा में भोलेनाथ को चढ़ती है उनकी नापसंद चीज

homedharm

शिवलिंग पर चढ़ा जल पीना चाहिए या नहीं? जानें, श्री अनिरुद्धाचार्य जी की ये बात

Source link

You May Have Missed