अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, धनु समेत 5 राशियों पर किस्मत मेहरबान, करियर,
Last Updated:
Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: जुलाई के इस सप्ताह बाबा वेंगा से जुड़ी भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि 6 से 12 जून तक का समय वृषभ, कन्या समेत 5 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. इन राशियों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां एक एक करके खत्म होती जाएंगी और करियर में तेजी देखने को भी मिलेगी. आइए देखते हैं 6 से 12 जुलाई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को लाभ मिलने वाला है…
Baba Vanga Weekly Horoscope 2026: दुनिया भर में अपनी कथित भविष्यवाणियों को लेकर चर्चित बाबा वेंगा का नाम आज भी लोगों के बीच जिज्ञासा का विषय बना हुआ है. हालांकि उनकी भविष्यवाणियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन उनसे जुड़ी कई बातें समय-समय पर चर्चा में रहती हैं. ऐसी ही मान्यताओं के अनुसार आने वाला सप्ताह यानी 6 से 12 जून तक का समय वृषभ, कन्या समेत 5 राशियों के लिए सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है. इन राशियों के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में भाग्य का साथ मिलने की संभावना जताई जा रही है. साथ ही कई समस्याओं से मुक्ति मिलने की भी संभावना बन रही है. आइए देखते हैं 6 से 12 जुलाई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है…
वृषभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृषभ राशि वालों को 6 से 12 जुलाई तक के समय में नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे कार्यस्थल पर आपकी पहचान बनेगी और करियर में तेजी आएगी. वहीं व्यापारियों को नए ग्राहकों या लाभदायक सौदों का फायदा मिलने की संभावना बन रही है. वृष राशि वालों के ससुराल की स्थिति में सुधार आएगा और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है और करियर की शुरुआत करने का अवसर भी मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं और परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा.
कन्या राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कन्या राशि वालों को 6 से 12 जुलाई तक का समय मेहनत का अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना हो सकती है और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं. अगर आप नौकरी बदलने या किसी नए प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल माना जा रहा है. कन्या राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी. आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है और निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेने पर लाभ मिल सकता है. परिवार की सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और माता-पिता की सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी.
तुला राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए 6 से 12 जुलाई तक का समय संतुलन और सफलता का संकेत दे सकता है. तुला राशि वालों के बिजनेस में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. साथ ही व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के संकेत हैं. अगर आपका कोई कार्य या धन काफी समय से अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस आने की संभावना बन रही है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है.
धनु राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए 6 से 12 जुलाई तक का समय नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है. धनु राशि वालों की लव लाइफ में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी. लंबे समय से जिस कार्य के पूरा होने का इंतजार था, उसमें सफलता मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी समय उत्साहजनक रह सकता है. अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आय के नए स्रोत बनने के योग दिखाई दे रहे हैं. साथ ही यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है.
कुंभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए 6 से 12 जुलाई तक भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कुंभ राशि वाले अगर किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको मुक्ति मिल सकती है. वहीं अगर आप पर कोई कर्ज है तो आपक धन प्राप्ति के मार्ग मिलने की संभावना है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और रुके हुए कार्यों में गति आएगी. व्यापार में लाभ के संकेत हैं, जबकि परिवार और मित्रों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा. अगर किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह सप्ताह सकारात्मक साबित हो सकता है.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


