Kumbh Rashifal : कुंभ राशि वाले जल्दबाजी में न करें कोई फैसला, काम में लाएं गुणवत्ता…पार्टनर के साथ जा सकते हैं डेट पर
कोरबा : कुंभ राशि के जातक इस समय जीवन में कई महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं. आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं, दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं. कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा, जिससे थकान का अनुभव करेंगे. कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें. काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें. आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं. आइए, जानते हैं कि ज्योतिष आचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी से कुंभ राशि वाले जातको के स्वास्थ्य करियर और लव राशिफल..
स्वास्थ्य : यह समय कुछ साहसिक कदम उठाने के लिए एकदम सही है. पीछे हटने की बजाय, निर्णायक कदम उठाएं और अवसरों का पूरा लाभ उठाएं. जीवन में विश्वास के साथ उठाया गया एक छोटा सा कदम आपकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल सकता है. पुराने रिश्तों का मूल्यांकन करें और जिन रिश्तों में कोई मजा नहीं रहा है, उनसे दूर होने का फैसला लें.
प्यार : इस समय अपने रिश्ते में खुलापन और ईमानदारी बनाए रखना बेहद जरूरी है. अविश्वास के बादल आपके रिश्ते पर छाए हुए हैं. किसी भी तीसरे व्यक्ति को अपने रिश्ते में दखल देने न दें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और रिश्ते में गलतफहमियां पैदा न होने दें.
कैरियर : आज आपके समान हित के लोगों के साथ बातचीत होगी. इस अवसर का लाभ उठाएं और दूसरों को प्रोत्साहित करें. याद रखें कि लोगों को नई चीजों पर भरोसा करने में समय लगता है, इसलिए धैर्य रखें. कुल मिलाकर आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कई संभावनाओं से भरा हुआ है. यदि आप सकारात्मक रहते हैं और मेहनत करते हैं, तो आप निश्चित रूप से सफल होंगे.
Tags: Chhattisagrh news, Horoscope Today, Korba news, Local18
FIRST PUBLISHED : December 20, 2024, 07:57 IST


