घर से निकलते समय करें 5 में से कोई भी एक उपाय, दिन और यात्रा होगी शुभ, कार्य भी होंगे सफल!

घर से निकलते समय करें 5 में से कोई भी एक उपाय, दिन और यात्रा होगी शुभ, कार्य भी होंगे सफल!

Last Updated:

Ghar Se Nikalte Samay Ke Upay: यदि आप जॉब के लिए इंटरव्यू, बिजनेस यात्रा या फिर किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से बाहर जा रहे हैं तो आपको ज्योतिष के कुछ उपाय करने चाहिए, इससे आपके कार्य सफल होंगे और दिन भी शुभ होगा. कुंडली के ग्रह दोष भी दूर होंगे.

Zoom

घर से निकलते समय के उपाय. (Photo: AI)

Ghar Se Nikalte Samay Ke Upay: ​यदि आप किसी विशेष कार्य से घर से बाहर जा रहे हैं या किसी यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं तो आपको कुछ उपाय जरूर कर लेने चाहिए. इससे आपकी यात्रा शुभ होगी, जिस उद्देश्य से घर से बाहर जा रहे हैं, उसकी पूर्ति होगी. भगवान और बड़े बुजुर्गों की कृपा से आपके कार्य सफल होंगे और आप सुरक्षित भी रहेंगे. आज हम अपको 7 उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें से कोई भी एक उपाय करके आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

सबसे पहले घर के मुख्य द्वार से निकालें दाहिना पैर

यदि आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं या फिर कोई विशेष काम करने के लिए जा रहे हैं तो घर के मुख्य द्वार से सबसे पहले दाहिना पैर निकालें. इसे शुभ माना जाता है. आपका कार्य सफल होने की उम्मीद अधिक होगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोई भी धार्मिक अनुष्ठान, दान-पुण्य आदि हमेशा दाहिने हाथ से करते हैं.

माता-पिता या घर के बड़े-बुजुर्गों का करें चरण स्पर्श

ज्योतिष शास्त्र में माता-पिता या घर के बड़े-बुजुर्गों का संंबंध सूर्य और गुरु ग्रह से होता है. जब आप अपने माता-पिता या घर के बड़े-बुजुर्गों का चरण स्पर्श करते हैं तो वे आपको अशीर्वाद देते हैं, उनका आशीर्वाद आपके लिए सुरक्षा चक्र का काम करता है. उनके आशीर्वाद से आपके कार्य सफल होंगे. ऐसा करने से आपकी कुंडली में गुरु और सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. करियर, वैवाहिक जीवन, शिक्षा आदि में अनुकूलता आती है.

दही-चीनी का सेवन

आपने अपने घर में देखा होगा कि जब आप परीक्षा देने, कोई जरूरी काम करने या यात्रा पर जाते हैं तो मां दही-चीनी खाने को देती हैं. ऐसा करना शुभता और सफलता देने वाला होता है. दही और चीनी का संबंध शुक्र और चंद्रमा ग्रह से है. चंद्रमा मन का कारक है, जिससे आप सही निर्णय ले पाएंगे और शुक्र आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा.

गुड़-पानी पीकर निकलें

यदि आप किसी कार्य से घर से बाहर जा रहे हैं तो थोड़ा सा गुड़ खाकर और पानी पीकर निकलें. सूर्य देव और चंद्रमा के शुभ प्रभाव से आपकी यात्रा सुखद और सफल होगी. गुड़ का संबंध ग्रहों के राजा सूर्य और पानी का संबंध चंद्रमा एवं शुक्र से है. इस उपाय से सूर्य, चंद्रमा और शुक्र ग्रह के दोष भी मिटते हैं.

गणेश दर्शन और मंत्र जाप कर निकलें घर से

घर से​ निकलते समय आप पूजा स्थान पर जाएं और वहां पर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के दर्शन करें. ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र का उच्चारण करके घर से बाहर जाएं. गणेश जी की कृपा से आपके कार्य सफल होंगे, विघ्न और बाधाएं दूर होंगी. संकटों का नाश होगा.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed