मकर राशि वालों पर बारसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी और कारोबार में लाभ के योग

मकर राशि वालों पर बारसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी और कारोबार में लाभ के योग

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 31 July 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के लिहाज से शुभ रहने वाला है. रुके हुए कार्यों में गति आएगी और धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निर्णय क्षमता की सराहना होगी. व्यापारियों को नए सौदों से लाभ मिलने के योग हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और यात्रा के भी शुभ संकेत हैं. मां दुर्गा या मां लक्ष्मी की पूजा और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 31 जुलाई यानी आज का दिन कई मामलों में सकारात्मक और लाभदायक रहने वाला है. आज आपके रुके हुए कामों में गति आने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है. यदि लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, तो आज उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निर्णय क्षमता की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहने के योग हैं.

ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और यदि आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं तो उसके शुभ परिणाम मिलने की संभावना है. हालांकि किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय या निवेश से पहले पूरी जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा. संयम और समझदारी के साथ लिए गए फैसले भविष्य में आपकी सफलता और आर्थिक मजबूती का आधार बन सकते हैं.

स्वास्थ्य रहेगा सामान्य, दिनचर्या में रखें अनुशासन

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कोई बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं, लेकिन लापरवाही करना उचित नहीं होगा. खान-पान में संतुलन बनाए रखें और तला-भुना भोजन करने से बचें. नियमित योग, प्राणायाम और हल्का व्यायाम आपकी ऊर्जा बनाए रखेगा. मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं और पर्याप्त आराम भी करें.

व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ

व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. नए सौदे और योजनाएं भविष्य में अच्छे लाभ का आधार बन सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को भी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना होगी, जिससे आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

प्रेम जीवन और यात्राओं के बन रहे हैं शुभ योग

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा तथा मुलाकात के भी योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. परिवार का सहयोग हर कदम पर मिलेगा. वहीं आज लंबी दूरी की यात्रा या किसी महत्वपूर्ण प्रवास के भी शुभ संकेत हैं. यात्रा से लाभ और नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी.

मकर राशि वालों आज करें ये उपाय

मकर राशि के जातक शुक्रवार के दिन मां दुर्गा या मां लक्ष्मी की श्रद्धापूर्वक आराधना करें. घर से किसी भी शुभ कार्य के लिए निकलने से पहले थोड़ा-सा दही खाकर निकलें. यदि संभव हो तो किसी देवी मंदिर में जाकर दर्शन करें और ”ॐ श्रीं दुर्गायै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलेगी, आर्थिक उन्नति होगी और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed