चंद्रमा का गोचर तुला राशि वालों को दिलाएगा सफलता, निवेश में बरतें सावधानी

चंद्रमा का गोचर तुला राशि वालों को दिलाएगा सफलता, निवेश में बरतें सावधानी

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 31 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर करने से बुद्धि, शिक्षा, प्रेम, संतान और निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है. निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और परिवार व जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों आज गोचर में सकारात्मक बदलाव हो रहा है. आज सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष शास्त्र में पंचम भाव को बुद्धि, शिक्षा, रचनात्मकता, संतान, प्रेम संबंध और निवेश का भाव माना जाता है. ऐसे में चंद्रमा का यह परिवर्तन आपके जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम देने का संकेत दे रहा है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्यक्षेत्र में आपकी सोच पहले से अधिक स्पष्ट और रचनात्मक रहेगी. नई योजनाएं बनाने  के लिए समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है, व्यापारियों के लिए नए संपर्क और नए अवसर लाभदायक साबित हो सकते हैं. स्टूडेंट, आर्टिस्ट और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के दिमाग में नए और बेहतरीन विचार आएंगे.

निवेश पहले पूरी जानकारी जरुर लें

यदि आप शेयर मार्केट या किसी दीर्घकालिक योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल संकेत दे रहा है. हालांकि किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी और सलाह अवश्य लें. आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ दिला सकते हैं, इसलिए निवेश करने से पहले सोझ-समझकर फैसला लें.

पार्टनर के साथ आपका तालमेल मजबूत होगा

स्वास्थ और रिश्तों की बात करें तो स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और मानसिक ऊर्जा भी बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी तथा जीवनसाथी या पार्टनर के साथ आपका तालमेल पहले से अधिक मजबूत होगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में अपनापन और बढ़ेगा.

मकर राशि वालों के लिए अचूक उपाय

आज शुक्रवार का शुभ दिन है जो माता लक्ष्मी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. तुला राशि के जातक आज शाम के समय माता लक्ष्मी को लाल गुलाब का फूल अर्पित करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं. इसके बाद सच्चे मन से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में धन-धान्य, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed