कार्यक्षेत्र में धोखे से सावधान, सरकारी काम में होंगे सफल; आज का कुंभ राशिफल
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, 27 जुलाई 2026 सोमवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है. आज कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि किसी व्यक्ति द्वारा धोखा देने या नुकसान पहुंचाने की संभावना बन रही है. वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे या सरकार से जुड़े किसी काम में लगे जातकों के लिए सफलता के संकेत भी मिल रहे हैं. लव लाइफ की बात करें, तो पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और पुराने विवाद दूर होने की संभावना है. स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द और पैरों में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है. ज्योतिषाचार्य ने सावन सोमवार के मौके पर भगवान शिव की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी है.
कार्यक्षेत्र में रहें अलर्ट
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने वाला है. नौकरी या व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने काम को लेकर बेफिक्र नहीं होना चाहिए. किसी व्यक्ति द्वारा आपको धोखा देने या आपके काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण चीज आपसे दूर जाने की संभावना दिखाई दे रही है, इसलिए अपने काम, कारोबार और जिम्मेदारियों पर पूरी नजर रखें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें.
सरकारी काम में सफलता के संकेत
जिन जातकों का सरकारी नौकरी के लिए आवेदन चल रहा है या सरकार से जुड़ा कोई काम लंबित है, उनके लिए आज का दिन सकारात्मक हो सकता है. ऐसे कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. मेहनत और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
लव लाइफ में आएगी खुशियां
लव लाइफ के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. पिछले समय से चल रहे विवाद और आपसी मतभेद दूर होने की संभावना है. रिश्ते में तनाव कम होगा और दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते नजर आ सकते हैं. आज का दिन रिश्ते में प्यार और खुशी बढ़ाने वाला हो सकता है.
डिप्रेशन और तनाव से राहत मिलने के संकेत
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, कुंभ राशि वालों की जिंदगी से कई तरह के तनाव और नकारात्मक चीजें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. मानसिक परेशानियों से राहत मिलने और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं. आने वाला समय आपको नई ऊर्जा और सफलता की ओर ले जा सकता है.
सिरदर्द और पैरों में दर्द की समस्या
स्वास्थ्य के लिहाज से आज कुंभ राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. सिरदर्द और पैरों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है. अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और पर्याप्त आराम लेने की कोशिश करें.
सावन सोमवार पर करें भगवान शिव की पूजा
27 जुलाई को सावन सोमवार का व्रत और भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है. कुंभ राशि के जातक भोलेनाथ को जल अर्पित कर सकते हैं. इसके साथ ही मौसमी फलों का रस, दूध और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करने की सलाह दी गई है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, दूध में थोड़ा सा गुड़ और चावल भिगोकर कुछ समय बाद उसे भगवान शंकर को अर्पित करना भी लाभकारी माना जाता है. यह उपाय चंद्रमा, मंगल और शुक्र ग्रह को संतुलित करने में सहायक माना जाता है.
गुरु पूर्णिमा को लेकर भी विशेष संयोग
ज्योतिषाचार्य शक्ति ने बताया कि इस बार गुरु पूर्णिमा को लेकर 28 और 29 जुलाई दोनों तारीखों का विशेष महत्व है. हालांकि 29 जुलाई का मुहूर्त गुरु पूर्णिमा के लिए अधिक शुभ माना जा रहा है. इस दिन श्रद्धालु अपने ईष्ट गुरु या जिनसे वे मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेते हैं, उनका पूजन कर सकते हैं.
लकी नंबर: 4
लकी कलर: हरा और सफेद
आज का उपाय
आज भगवान शिव को मौसंबी का रस और दूध अर्पित करें. लाभ होगा.


