शनि मीन राशि में वक्री, जानें 138 दिन तक शनिदेव किन राशियों की लेंगे कड़ी परीक्षा और किसे
Shani Vakri In Meen Rashi 2026: शनिदेव 27 जुलाई दिन सोमवार को मीन राशि में वक्री चाल चलना शुरू कर चुके हैं. वह इस अवधि में 11 दिसंबर तक रहेंगे यानी शनि की यह वक्री अवधि लगभग 138 दिनों तक चलने वाली है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव दसवीं और 11वीं राशि यानी मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं और पुष्य, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद के अधिपति देव हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की जब चाल बदलती है तो कुछ उसका प्रभाव देश-दुनिया, अर्थव्यवस्था, करियर समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. शनि की वक्री चाल कुछ राशियों को इस अवधि में मेहनत का फल मिलेगी और शनिदेव इनको कर्म व जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर बनाने का काम करेंगे. वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं शनि की वक्री चाल का प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
शनि वक्री का मेष राशि पर प्रभाव
शनि आपकी राशि से 12वें भाव में वक्री कर रहे हैं, जो व्यय का भाव है. मेष राशि वालों को इस दौरान अपने वित्तीय खर्चों पर कड़ा नियंत्रण रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है. यद्यपि व्यापारिक उद्देश्यों से विदेश यात्रा या दूर-दराज के स्थानों की यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन इनसे कुछ बाधाएं और अप्रत्याशित खर्चे भी हो सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ने के भी संकेत हैं. इसलिए आराम को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए. मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेना लाभकारी है. इस दौरान व्यावसायिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.
शनि वक्री का वृषभ राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी राशि से 11वें भाव में वक्री कर रहे हैं, जो लाभ का भाव माना जाता है. वृषभ राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल करियर के क्षेत्र में परीक्षा लेने वाली साबित हो सकती है. कार्यस्थल पर मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है और परिणाम मिलने में समय लग सकता है. अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. व्यवसाय में नई योजनाओं को फिलहाल सावधानी से आगे बढ़ाएं. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा. धैर्य और अनुशासन बनाए रखने से धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी.
शनि वक्री का मिथुन राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी राशि से 10वें भाव में वक्री चाल चल रहे हैं, जो कर्म का भाव है. मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्य और कर्म के बीच संतुलन बनाने का रहेगा. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना बन रही है, लेकिन किसी भी कानूनी या सरकारी मामले में सतर्कता जरूरी होगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता मिलने की संभावना बन रही है. विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा.
शनि वक्री का कर्क राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी राशि से नौवें भाव में वक्री चाल चल रहे हैं, जो कि शुभ भाव है. इस अवधि में कर्क राशि वाले मेहनत से किस्मत बदलने पर विश्वास करेंगे. उच्च शिक्षा प्राप्त करने या विदेश में नौकरी करने के इच्छुक छात्र छोटी-मोटी बाधाओं के बावजूद भी दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करते रहेंगे तो उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. पार्टनरशिप में काम करने वालों को इस अवधि में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा. नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. जीवनसाथी का सहयोग कठिन समय में संबल देगा और पारिवारिक संबंध मजबूत बने रहेंगे.
शनि वक्री का सिंह राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी राशि से आठवें भाव में वक्री कर रहे हैं, जो आयु, मृत्यु, अचानक होने वाली घटनाओं और रहस्यों का है. साथ ही इस अष्टम भाव का मुख्य कारक ग्रह शनि को माना जाता है. इस दौरान सिंह राशि वालों के लिए यह समय वैवाहिक और साझेदारी संबंधों पर विशेष प्रभाव डालेगा. दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संवाद बनाए रखें. व्यापारिक साझेदारी में सोच-समझकर निर्णय लें. नौकरी में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में धैर्य रखना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
शनि वक्री का कन्या राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी राशि से सातवें भाव में वक्री कर रहे हैं, जो विवाह, जीवनसाथी, बिजनेस पार्टनरशिप का है. इस दौरान कन्या राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों के बीच सफलता दिलाने वाली हो सकती है. नौकरी में विरोधियों पर विजय मिलने के योग बनेंगे और पुराने विवाद सुलझने की संभावना बन रही है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें और नियमित दिनचर्या अपनाएं. शनि की वक्री चाल से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक होगा. मेहनत के बल पर रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं.
शनि वक्री का तुला राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी राशि से छठवें भाव में वक्री चाल चल रहे हैं, जो रोग, ऋण, शत्रु, और दैनिक सेवा का होता है. इस दौरान शनि की वक्री चाल तुला राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों, शिक्षा और संतान पक्ष से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण रहेगी. सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा और शनिदेव की कृपा से सभी शत्रुओं से मुक्ति भी मिलेगी. विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है. लव लाइफ में धैर्य और विश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा. तुला राशि वाले पूरी तरह एक्टिव नजर आएंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा और शनिदेव की कृपा से परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने की संभावना बन रही है.
शनि वक्री का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी राशि से पांचवे भाव में वक्री कर रहे हैं, जो शिक्षा और संतान का भाव है. इस दौरान वृश्चिक राशि वालों को शनिदेव की कृपा से पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी और धार्मिक कार्यों में मन भी लगेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस अवधि में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है. वहीं संतान की वजह से चल रही उलझन समाप्त हो सकती है. वृश्चिक राशि वाले इस अवधि में माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी होगा. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपको शनिदेव का आशीर्वाद मिलेगा.
शनि वक्री का धनु राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी राशि से चौथे भाव में वक्री चाल चल रहे हैं, जो माता, सुख, भूमि और वाहन का होता है. इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे और छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो इस अवधि में आपको नई दिशा की ओर लेकर जाएंगी. यात्रा के दौरान सावधानी रखना जरूरी होगा. मीडिया, लेखन और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य जांच लें.
शनि वक्री का मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए शनि तीसरे भाव में वक्री कर रहे हैं, यानी शक्ति के भाव में. इस अवधि में मकर राशि वाले किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और जरूरी कार्यों पर फोकस रखें. नौकरी व व्यापार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपकी मेहनत ही इस समस्या का समाधान होगी. शनिदेव की कृपा से जरूरी निर्णय आसानी से ले पाने की स्थिति में होंगे और आपके साहसिक निर्णय काफी हद तक सफल होंगे. मकर राशि वालों के इस अवधि में रिश्तेदार समेत भाई-बहनों के साथ पुराने विवाद सुलझेंगे और संबंध और भी मजबूत होंगे. दूसरों से स्पष्ट रूप से संवाद करना महत्वपूर्ण है, अन्यथा आपके शब्दों से दूसरों के लिए अनावश्यक गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं.
शनि वक्री का कुंभ राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी राशि से दूसरे भाव में वक्री कर रहे हैं, जो धन और कुटुंब का भाव है. कुंभ राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल आर्थिक मामलों, वाणी और पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की संकेत दे रही है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखना लाभदायक रहेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पुराने अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना बन रही है. परिवार का सहयोग मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर बनेंगे. स्वास्थ्य के प्रति नियमितता बनाए रखना आवश्यक होगा.
शनि वक्री का मीन राशि पर प्रभाव
शनिदेव आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर वक्री चाल चल रहे हैं. मीन राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल खर्चों और मानसिक तनाव को बढ़ा सकती है. अनावश्यक यात्राओं और फिजूल खर्च से बचना बेहतर रहेगा. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में संयम से काम लेना होगा अन्यथा कामकाज में परेशानी हो सकती है. विदेश से जुड़े कार्यों में कुछ देरी हो सकती है. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी. धैर्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर आने वाले समय में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रहेगी.


