साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अधिक लाभ के लिए गलत योजनाओं में पैसा ना
Last Updated:
Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026: जुलाई का अंतिम सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी तो मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. मकर राशि वाले इस सप्ताह अपनी बात थोपने या किसी से भी बेवजह की बातें करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह का बखेड़ा खड़ा हो सकता है. कुंभ राशि वाले इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, वरना चोट लगने की आशंका बन रही है. मीन राशि वालों का परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आपको काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थका देने वाली होगी और उम्मीद से कम सफलता और लाभ देगी. जिससे आपका मन थोड़ा उदास रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यस्थल पर किसी पर अपनी बात थोपने या किसी से भी बेवजह की बातें करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह का बखेड़ा खड़ा हो सकता है. किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए, अपने काम से काम रखना ही आपके लिए उचित होगा. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो किसी के बहकावे में आकर या अधिक लाभ के चक्कर में किसी जोखिम भरी योजना में पैसा ना लगाएं. सप्ताह के मध्य में आपके विरोधी एक्टिव रहेंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से उनकी सभी चालों को नाकाम कर देंगे. इस दौरान आपको किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई नई कला सीखने या कोई नया काम करने का अवसर मिल सकता है. इस दौरान सत्ता और सरकार में बैठे लोगों से आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी. लव लाइफ में, आपके पार्टनप के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. आपको परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा.
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
जुलाई के अंतिम सप्ताह कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य, रिश्तों और धन का विशेष ध्यान रखना होगा. आपकी एक छोटी सी लापरवाही इन तीनों पर भारी पड़ सकती है. ऐसे में अपनी दिनचर्या, ऊर्जा और धन प्रबंधन तथा अपनों के साथ व्यवहार सही रखें. सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे नहीं होंगे, जिससे आपका मन थोड़ा निराश रहेगा. इस दौरान किसी खास व्यक्ति से धोखा मिलने से आप दुखी भी हो सकते हैं. अगर आप किसी के सामने अपने प्यार का इज़हार करने की सोच रहे हैं, तो सही समय का इंतज़ार करें, वरना अच्छी से अच्छी बात भी बिगड़ सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, वरना चोट लगने की आशंका बन रही है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहें. इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर लेनी पड़ सकती है. बदलते मौसम में अपने खान-पान का ध्यान रखें और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज ना करें, वरना आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
मीन राशि वालों जुलाई के इस सप्ताह अपने अहंकार और आलस्य पर काबू पा लें, तो उन्हें अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से भरपूर मदद और सहयोग मिलेगा. आप अपने मित्रों के सहयोग से अपना काम बेहतर तरीके से करेंगे और नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे. इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी चीज़ ख़रीद सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा. ज़मीन-भवन की खरीद-फ़रोख़्त का सपना भी साकार हो सकता है. सत्ता और सरकार से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. इस दौरान किसी अविवाहित व्यक्ति का विवाह तय हो सकता है. समाज सेवा से जुड़े लोगों को किसी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है. लव लाइफ में इस राशि के जातकों को बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने की ज़रूरत है, अन्यथा बात बिगड़ सकती है. लव लाइफ को कहीं भी प्रदर्शित करने से बचें, अन्यथा आपको बेवजह बदनामी और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…
और पढ़ें


