साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों के इस सप्ताह सभी सपने पूरे होंगे, सिंह और कन्या वाले नुक
Last Updated:
Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026: जुलाई का अंतिम सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए अच्छा तो सिंह और कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. कर्क राशि वाले इस सप्ताह सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीज़ों पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं और परिवार में किसी की बड़ी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी या किसी पुराने रोग के उभरने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. कन्या राशि वालों को अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए, अन्यथा वर्षों से बना रिश्ता टूट भी सकता है. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
कर्क राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली है. इस सप्ताह आपके प्रयास सफल होंगे और आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि जोश में आकर अपना होश ना खोएं, अन्यथा लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है. इस सप्ताह आप अपने काम पर पूरी लगन से काम करेंगे और आपको उसका परिणाम भी दिखेगा, लेकिन इसके साथ ही आपको अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी समस्याओं से बचने के लिए अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करें. अगर आप बिजनेस का विस्तार करने की सोच रहे थे, तो इस सप्ताह आपका यह सपना पूरा होगा. इस संबंध में की गई यात्रा सुखद और मनचाहा लाभ देने वाली साबित होगी. भूमि-भवन खरीदने-बेचने की इच्छा पूरी होगी और आपको इससे भरपूर लाभ भी होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीज़ों पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं. किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति या परिवार में किसी की बड़ी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. लव लाइफ में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10
सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
सिंह राशि वालों को जुलाई के अंतिम सप्ताह किसी भी काम में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए. अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो कार्यस्थल पर अपना काम दूसरों पर छोड़ने की गलती न करें और अपने विरोधियों से सावधान रहें. इस दौरान उतनी ही ज़िम्मेदारी लें, जितनी आप बेहतर तरीके से संभाल सकें. अगर आप विदेश में अपना करियर या व्यवसाय बनाने की सोच रहे हैं, तो इस दिशा में वांछित सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी या किसी पुराने रोग के उभरने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. आपको अपने खान-पान और लाइफस्टाइल दोनों को सही रखने की जरूरत होगी. सप्ताह के मध्य में अचानक किसी पुराने दोस्त या प्रियजन से आपकी मुलाक़ात हो सकती है. इस दौरान आपको दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे. अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आपको व्यवसाय के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थका देने वाली साबित होगी और उम्मीद से कम लाभ देगी. लव लाइफ में कुछ रुकावट आ सकती है और सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
कन्या राशि वाले जुलाई के अंतिम सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए अन्यथा एक छोटी सी गलती मुसीबत बन सकती है. इस सप्ताह आपको अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए, अन्यथा वर्षों से बना रिश्ता टूट भी सकता है. इस सप्ताह आपकी सफलता और असफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे पेश करते हैं या अपना काम कितनी अच्छी तरह करते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके सभी काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे हों, तो बेहतर होगा कि आप अकेले चलने के बजाय सबके सहयोग और समर्थन से आगे बढ़ें. अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता मज़बूत रहे, तो आपको दूसरों से किए गए वादों को हर हाल में पूरा करना होगा. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए, अपने पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाजा ना करें. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए, अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालें.
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…
और पढ़ें


