साप्ताहिक राशिफल: मेष राशि वाले अंतिम सप्ताह में लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ें, वृषभ और
Last Updated:
Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026: जुलाई का अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला तो वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. मेष राशि वाले इस सप्ताह रूखेपन से पेश आने की कोशिश ना करें, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं और लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ें. वृषभ राशि वालों को करियर और व्यवसाय की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल वातावरण मिलेगा. मिथुन राशि वालों को भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा लाभ की बजाय आर्थिक हानि हो सकती है. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
जुलाई का अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए बेहतर होगा कि वे बेवजह के झंझटों में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें. साथ ही, लोगों से बातचीत करते समय आपको विनम्रता बनाए रखनी होगी. रूखेपन से पेश आने की कोशिश ना करें, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. कूटनीतिक तरीके से काम लें और अपने काम में पूरी सावधानी बरतें. आपको अपने रिश्तों का भी बहुत ध्यान रखना होगा. परिवार की किसी भी समस्या का समाधान करते समय या अपनी बात रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी की मान-मर्यादा का हनन ना हो और किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे. हालांकि, इस सप्ताह आपको अपने रिश्तेदारों से सहयोग और समर्थन कम मिलेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी व्यक्ति विशेष को लेकर तनाव में रहेंगे. इस दौरान आपको किसी अनजान खतरे का भी डर सता सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है. लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य और अनावश्यक चीज़ों पर होने वाले ख़र्चों को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं.
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3
वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली है. सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. करियर और व्यवसाय की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल वातावरण मिलेगा. वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी आपका पूरा सहयोग करते नज़र आएंगे. अगर आप लंबे समय से आजीविका की तलाश में भटक रहे हैं, तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से आपको आर्थिक लाभ होगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता और लाभ दिलाने वाला साबित होगा. बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं, जिससे बाज़ार में आपका प्रभाव बढ़ेगा. सप्ताह के मध्य में आपको किसी धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. अचानक लंबी या छोटी दूरी की तीर्थयात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. अगर आप अविवाहित हैं, तो आपकी हालिया दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह करियर और व्यवसाय के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, लेकिन रिश्तों के लिहाज से थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है, क्योंकि जब आपको अपनों की ज़रूरत होगी, तो वे आपके काम नहीं आएंगे. अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे, तो आपको कहीं से कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. इस सप्ताह, भले ही आपको अपने वरिष्ठ या कनिष्ठ से अपेक्षित सहयोग न मिले, फिर भी आप अपने दम पर कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. इस सप्ताह आप ना केवल अपनों और पराए लोगों को पहचानेंगे, बल्कि जीवन में बड़ी बातें भी सीखेंगे. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने भीतर छिपी ऊर्जा और क्षमता को पहचानेंगे और उसका सदुपयोग करना सीखेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा लाभ की बजाय आर्थिक हानि हो सकती है. जीवन के किसी भी चुनौतीपूर्ण समय में, भले ही कई लोग आपका साथ छोड़ दें, लव पार्टनर या जीवनसाथी आपके साथ खड़ा रहेगा और आपका पूरा साथ देगा. सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…
और पढ़ें


