पुराने कर्मों का मिलेगा फल, हनुमान जी दूर करेंगे बाधा; आज का कुंभ राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 21 July 2026: कुंभ राशि वालों को आज (मंगलवार) अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. रिश्तों में सहयोग और समझ बढ़ेगी. वहीं सेहत के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है.
बिलासपुर. कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन (मंगलवार) अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, आज आप दूसरों की बातों की परवाह किए बिना अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे. जीवन में नियंत्रण और स्थिरता पाने की इच्छा रहेगी लेकिन पुराने कर्मों का प्रभाव आपकी राह में कुछ रुकावटें पैदा कर सकता है. आपने अतीत में अच्छे या गलत जो भी कर्म किए हैं, उनका फल अब आपको मिलने का समय है. ऐसे में आज का दिन आत्ममंथन, संतुलन और अपने कार्यों पर ध्यान देने का है.
पुराने कर्मों का मिलेगा फल
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, कुंभ राशि के जातक इस समय अपनी जिंदगी में यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उनके जीवन में क्या चल रहा है. आप खुद को अपनी शक्ति में वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं और चाहते हैं कि लोग आपकी मेहनत को पहचानें और आपकी सराहना करें. जीवन में सफलता और ग्रोथ पाने के लिए आप काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन पुराने कर्मों का प्रभाव आपकी प्रगति को प्रभावित कर सकता है. अच्छे या बुरे, दोनों तरह के कर्मों का फल आपको मिलने वाला है.
लाइफ में स्टेबिलिटी के लिए बनाना होगा बैलेंस
कुंभ राशि वालों को अपनी जिंदगी में स्थिरता लाने के लिए कार्यक्षेत्र और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा. अपने काम से प्यार करना अच्छी बात है लेकिन काम को ही अपनी पूरी जिंदगी बना लेना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए अपने काम के प्रति निस्वार्थ भाव रखें और परिणाम की चिंता किए बिना मेहनत करते रहें. धीरे-धीरे आपकी स्थिति बेहतर हो सकती है.
पार्टनर से मिलेगा पूरा सपोर्ट
आज के दिन कुंभ राशि वालों को अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलने के संकेत हैं. रिश्तों में सहयोग और समझ बढ़ेगी. वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. हालांकि मानसिक तनाव और अपनी जिंदगी को लेकर अधिक सोचने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.
आज का लकी कलर और नंबर
21 जुलाई 2026 को कुंभ राशि वालों के लिए सफेद, हरा और लाल रंग शुभ माना गया है. वहीं अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का लकी नंबर 1 रहेगा.
बाधाएं दूर करने के लिए करें ये उपाय
आज मंगलवार का दिन है. कुंभ राशि वालों को हनुमान जी के मंदिर जाकर चोला चढ़ाने और सिंदूर का दान करने की सलाह दी जाती है. यदि आपके किसी काम में बार-बार रुकावट आ रही है, तो एक मुट्ठी गेहूं का ढेर बनाकर उसके सामने 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे मानसिक शांति मिलने के साथ ही कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने में मदद मिल सकती है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


