धनु राशि वालों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ, लेकिन लव लाइफ में सावधानी जरूरी

धनु राशि वालों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ, लेकिन लव लाइफ में सावधानी जरूरी

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 21 july 2026: धनु राशि के लिए 21 जुलाई 2026 अनुकूल है. कारोबार/काम में प्रगति, अप्रत्याशित लाभ संभव. मान-सम्मान बढ़ेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी. परिवार के साथ आनंदमय समय. हालांकि, प्यार के मामलों में दूरियां आ सकती हैं. खर्चों पर ध्यान दें, सेहत का ख्याल रखें.

जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 21 जुलाई 2026 का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है. खासकर वैसे जातक जो किसी तरह का कारोबार करते हैं, या कामकाज करते हैं उनके जीवन में आज प्रगति आ सकती है. साथ ही उन्हें आज के दिन फायदा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को दोपहर के बाद अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. शाम का समय आपके लिए बेहद शुभ फल प्रदान करने वाला होगा. उन्होंने बताया कि आज आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. इसके साथ ही धनु राशि के जातकों को आज कामकाज के सिलसिले में थोड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है. धनु राशि के जातकों को आज अपनी मेहनत और अपनी धैर्य का परिणाम मिलेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आप जहां काम करते हैं वहां आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.

आज बढ़ने वाला है आपका मान-सम्मान 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का मान-सम्मान आज बढ़ने वाला है. उन्होंने बताया कि आज आपकी छवि काफी मजबूत होगी. खास कर सामाजिक रूप से आज आपकी काफी प्रशंसा होगी. उन्होंने बताया कि आज किसी बात को लेकर आपके मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को शांत रखें. धनु राशि के जातकों को आज अपने खर्चों को लेकर भी सावधान रहना चाहिए. अगर आप बजट बनाकर काम करें, तो इससे आपको भविष्य में आर्थिक परेशानियां नहीं उठानी पड़ेंगी. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी तरह का बड़ा ऑफर भी मिल सकता है, जो आपके लिए भविष्य में बड़ा फायदेमंद होगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको थोड़ा शांत और धैर्य पूर्ण रहने की जरूरत है.

परिवार के साथ अच्छा गुजरेगा समय 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का दिन आज उनके परिवार के साथ गुजरेगा. आज आप अपने परिवार के साथ काफी आनंद के वातावरण में समय व्यतीत करेंगे. उन्होंने बताया कि आज प्यार के मामले में आपका दिन इतना अच्छा नहीं रहने वाला है. आज आपका कोई अपना आपसे दूर चला जाएगा, जिस कारण आपको बेचैनी होगी तथा आपको तकलीफ भी हो सकती है. धनु राशि के जातकों को आज गरीबों को धन दान करना चाहिए. गरीबों को भोजन करना चाहिए और उन्हें जरूरत का सामान देना चाहिए, ऐसा करने से उनके जीवन में शुभता का आगमन होगा. धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर भी फिक्रमंद रहना पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ रंग लाल और शुभ अंक दो है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed