सिद्धि योग से चमकेगी नौकरी और व्यापार, लव लाइफ में गुस्से से बचें

सिद्धि योग से चमकेगी नौकरी और व्यापार, लव लाइफ में गुस्से से बचें

Last Updated:

Mithun Rashifal 21 July: 21 जुलाई को मिथुन राशि में सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. जानें ज्योतिषाचार्य संजय से आज का राशिफल, मंगल गोचर का प्रभाव, विदेश यात्रा के योग और गुप्त नवरात्रि के अचूक उपाय.

Mithun Rashifal 21 July: आज 21 जुलाई यानी मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज मिथुन जातकों की राशि में सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो आपके लिए बेहद शुभ है. इस योग के प्रभाव से आप आज जो भी रचनात्मक या जरूरी काम हाथ में लेंगे वे सिद्ध यानी सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे. हालांकि ग्रहों की चाल यह भी इशारा कर रही है कि आज आप भीतर से खुद को थोड़ा अकेला महसूस कर सकते हैं और आपको मानसिक रूप से किसी के साथ या संबल की कमी खल सकती है.

नक्षत्र का प्रभाव और सरकारी कार्यों में सावधानी
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज चित्रा नक्षत्र रहेगा जिसके स्वामी मंगल देव हैं. मंगल के इस नक्षत्र की अवस्थाओं के कारण आज आपको बेहद संभलकर रहने की जरूरत है. आज के दिन राज भय, शारीरिक कष्ट, बदनामी और धन हानि जैसी स्थितियां बन रही हैं. ऐसे में आपको किसी भी तरह की सरकारी कार्यवाही या कानूनी दांव-पेच से बचकर रहना होगा, अन्यथा मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है. राहत की बात यह है कि सिद्धि योग के बल से आप इन विपरीत परिस्थितियों को बहुत ही आराम से संभाल लेंगे और संकटों से पार पा लेंगे.

फिजूलखर्ची दे सकती है नुकसान
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मंगल इस समय मिथुन राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है. इस गोचर के प्रभाव के कारण आज आपके भीतर अहंकार या दिखावे की भावना आ सकती है जिसकी वजह से आप फिजूलखर्च कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बिजनेस में किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार लें. हालांकि जो जातक विदेशी व्यापार से जुड़े हैं या विदेश जाने का सपना देख रहे हैं उनके लिए आज विदेशी यात्रा के मजबूत योग बन रहे हैं. अगर आप मिथुन राशि की महिला हैं, तो आज आपके पति के भी विदेश यात्रा पर जाने की प्रबल संभावना है.

चिड़चिड़ापन कमजोर कर सकता है आपके रिश्तों की डोर
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि पारिवारिक संबंधों के लिहाज से आज का दिन थोड़ा संवेदनशील रहेगा. मानसिक रूप से आज आप खुद को थोड़ा कमजोर या इमोशनल महसूस करेंगे जिसके कारण आपकी सहनशक्ति कम हो सकती है. आज आप किसी की भी छोटी या मजाक में कही गई बात को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे जिससे आपके भीतर गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ बातचीत करते समय शांत रहें क्योंकि आपके अहंकार या गुस्से की वजह से रिश्तों में बेवजह का तनाव या वाद-विवाद पैदा हो सकता है.

गुस्सा और संकट दूर करने के लिए आज करें ये अचूक उपाय
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज के दिन को शांतिपूर्ण बनाने और मंगल के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं. क्योंकि इस समय गुप्त नवरात्रि चल रही है, इसलिए मिथुन राशि के जातक आज के दिन उपवास रख सकते हैं. इसके साथ ही आज के दिन मौन व्रत धारण करना या कम से कम बोलना आपके लिए अमृत समान रहेगा. मौन रहने से न सिर्फ आपके मन को आत्मिक शांति मिलेगी बल्कि आप किसी भी प्रकार के झगड़े-फसाद और बदनामी की स्थिति से खुद को सुरक्षित बचा पाएंगे.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed