सिद्धि योग से आज खुलेंगे कर्क राशि वालों के भाग्य, लेकिन राहुकाल से सावधान
Last Updated:
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के जीवन में मंगलवार का दिन कुछ नया लेकर आने वाला है. कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और संयम के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आज सिद्धि योग का प्रभाव आपके कई रुके हुए कार्यों को गति दे सकता है.
नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 21 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन मिश्रित लेकिन शुभ संकेत लेकर आया है. आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, साथ ही आज चित्रा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है, जो नए कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है. हालांकि तुला राशि में चंद्रमा का गोचर और दोपहर 1:00 बजे से 4:30 बजे तक राहुकाल होने के कारण कर्क राशि के जातकों को कुछ मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और संयम के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आज सिद्धि योग का प्रभाव आपके कई रुके हुए कार्यों को गति दे सकता है. यदि लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है. हालांकि चंद्रमा का तुला राशि में गोचर मानसिक अस्थिरता या भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकता है. इसलिए किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें.
नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. आज ऑफिस पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं, लेकिन सहकर्मियों के साथ संवाद में संयम बनाए रखें. आज किसी पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने का अवसर मिल सकता है. वहीं व्यापारियों के लिए आज लेनदेन में पूरी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. बिना जांच-पड़ताल के किसी को उधार देने या बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचना आपके लिए शुभ रहेगा. पार्टनरशिप के मामलों में लिखित दस्तावेजों पर विशेष ध्यान दें. सिद्धि योग के प्रभाव से पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है.
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
कर्क राशि के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा. छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां पैदा हो सकती है, इसलिए अपने साथी की बात ध्यान से सुनें और संवाद बनाए रखें. वहीं विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी. यदि किसी रिश्ते को लेकर मन में असमंजस है, तो जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. आज शाम का समय जीवनसाथी या प्रियजन के साथ बिताना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा.
विद्यार्थियों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा. आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना होगा. पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें और समय का सही उपयोग करें. वहीं आज नई स्किल सीखने या किसी ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है. आज गुरुजनों का मार्गदर्शन भविष्य में लाभ दिला सकता है.
महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए मंगलवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है. आज गृहस्थ जीवन में संतुलन बना रहेगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. वहीं कामकाजी महिलाओं को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें वे अपनी क्षमता से सफलतापूर्वक निभाएंगी. आज घर की महिलाओं के लिए धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ या किसी शुभ आयोजन में भाग लेने का अवसर बन सकता है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों के लिए आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना शुभ रहेगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज हनुमान जी की पूजा आराधना करना फलदायक रहेगा.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


