लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान, करियर में मिलेगा नई जिम्मेदारियों का चैलेंज

लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान, करियर में मिलेगा नई जिम्मेदारियों का चैलेंज

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal:ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला होगा.आज वृषभ राशि वालों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है.आज आपके गुस्से के कारण ही आपके बनते काम बिगड़ सकतें है.आज आप अपने व्यस्त समय के बाहुजूद अपने घर परिवार को पूरा वक्त जरूर दें.

Vrishabha Rashifal 21 July: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 21 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चित्रा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कन्या से तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. वहीं सूर्य आज मिथुन राशि में मौजूद हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मिला-जुला रहेगा. आज वृषभ राशि वालों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है. आज आपके गुस्से के कारण ही आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं. आज आप अपने व्यस्त समय के बावजूद अपने घर-परिवार को पूरा वक्त जरूर दें.

काम का रहेगा दबाव
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन सामान्य रहेगा. आज आप पैसों के लेन-देन से बचें, वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज ऑफिस में आप काम को लेकर थोड़ा दबाव में भी रहेंगे. आज आप ऑफिस में बेवजह विवाद और झगड़े से बचें. वहीं बात स्टूडेंट्स की करें तो आज आपको अपना फोकस अपने लक्ष्य पर रखना होगा.

चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे चांदी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको कम समय में बेहतर रिटर्न मिलेगा. चांदी के अलावा आज आप सरकारी स्कीम में भी पैसा निवेश कर सकते हैं.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज पहले से बेहतर होगी. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप अपने पार्टनर की बातों को सुनें और समझने का प्रयास करें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं डिनर पर भी जा सकते हैं.

हनुमान जी को चढ़ाएं लड्डू
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकटमोचन हनुमान जी की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप उन्हें बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएंगे तो इससे आपके जीवन के संकट दूर होंगे.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed