साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह आर्थिक स्थिति और घरेलू मामलों पर ध्यान द
Last Updated:
Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: जुलाई का यह सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है तो मीन राशि वालों को कुछ परेशानी हो सकती है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह जीवन में कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनकी आपने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी. कुंभ राशि वालों को मौसमी बीमारियों से बहुत सावधान रहना होगा, अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने से आपका काम प्रभावित हो सकता है. मीन राशि वालों को पैसों का लेन-देन बहुत सावधानी से करना चाहिए और पैसे उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा इसे वापस पाना मुश्किल हो सकता है. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 20 से 26 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह आप अपने जीवन में कभी अपनी इच्छा के अनुसार तो कभी अपनी इच्छा के विरुद्ध कुछ घटित होते देखेंगे. इस सप्ताह की शुरुआत में आपको जीवन में कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनकी आपने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी. इस सप्ताह आपको आलस्य और अहंकार से बचना होगा, अन्यथा आपको बेवजह तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपना काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और ऊर्जा खर्च करनी होगी. इसी तरह परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. सप्ताह के मध्य में आपको काम के सिलसिले में अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद रहेगी और नए संपर्क बनेंगे. इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी मदद से आपको भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. व्यापार के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध पहले भाग की तुलना में अधिक शुभ और लाभकारी रहने वाला है.
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026
कुंभ राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए और वाहन सावधानी से चलाना चाहिए. सप्ताह की शुरुआत में जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद आपके लिए परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं. ऐसे विवादों को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी बीमारियों से बहुत सावधान रहना होगा, अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने से आपका काम प्रभावित हो सकता है. अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस चला रहे हैं, तो अपने साझेदार पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर आपका अपने रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है. इस दौरान माता-पिता की मदद और सहयोग ना मिलने पर आप थोड़े परेशान रहेंगे. अगर आप बिजनेस को बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आपको आर्थिक स्थिति और क्षमता पर विचार करना चाहिए, अन्यथा वर्तमान में चल रहा अच्छा बिजनेस भी इसकी वजह से प्रभावित हो सकता है.
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026
मीन राशि वाले जुलाई के इस सप्ताह भावनाओं में बहकर या बिना समझे काम कर सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में आपको उन लोगों से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी जो अक्सर आपको गुमराह करने की कोशिश करते हैं. इस दौरान न केवल आपके विरोधी बल्कि आपका स्वास्थ्य भी आपके काम में बाधा बन सकता है. इस दौरान आपको पैसों का लेन-देन बहुत सावधानी से करना चाहिए और पैसे उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा इसे वापस पाना मुश्किल हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठों और कनिष्ठों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता होगी. व्यवसायियों के लिए समय शुभ है, लेकिन फिर भी उन्हें किसी भी योजना या व्यवसाय में पैसा लगाते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके जीवन में अचानक से कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं. इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का बड़ा विषय बन सकता है. पढ़ाई कर रहे छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है.
भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


