साप्ताहिक राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह खुशी भरे पल बिताने के अवसर मिलें
Last Updated:
Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: जुलाई का यह सप्ताह तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए फलदायक तो धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. तुला राशि वाले इस सप्ताह समय से पहले टारगेट पूरा कर पाएंगे और कारोबार को बढ़ाने की इच्छा पूरी होगी. वृश्चिक राशि वालों की इस सप्ताह नौकरी बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है और कार्यक्षेत्र में जूनियर व सीनियर दोनों ही आप पर काफी मेहरबान रहेंगे. धनु राशि वालों को तमाम तरह की सफलता और लाभ के बीच उत्साहित होने से बचना चाहिए. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 20 से 26 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026
तुला राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत से ही सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होने की संभावना है. इस सप्ताह आपमें गजब का आत्मविश्वास और साहस रहेगा. जिससे आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे. मार्केटिंग, भूमि-भवन और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े काम करने वालों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आप समय से पहले अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके काम की प्रशंसा करेंगे. सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का आपसी सहमति और बातचीत से समाधान निकल आएगा. कोई मित्र घरेलू मसले को सुलझाने में काफी मददगार साबित होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा चिंताजनक रह सकता है. इस दौरान मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के कारण आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. कारोबारी लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभ और लाभदायक है. इस दौरान आपको कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा. कारोबार को बढ़ाने की इच्छा पूरी होगी. कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा सुखद और लाभकारी साबित होगी.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026
वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह शुभ है. सप्ताह की शुरुआत में आप किसी महिला मित्र की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान पा सकेंगे. यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिल सकता है और यदि आप सिंगल हैं तो आप किसी के साथ नया रिश्ता शुरू कर सकते हैं. यह सप्ताह आपके करियर और व्यापार के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. इस सप्ताह आपकी नौकरी बदलने या पदोन्नति पाने की इच्छा पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में जूनियर और सीनियर दोनों ही आप पर काफी मेहरबान रहेंगे. पारिवारिक सुख की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है. इस दौरान आपको अपनों के साथ खुशी भरे पल बिताने के अवसर मिलेंगे. पिकनिक और पार्टी के कार्यक्रम बनेंगे. भाई-बहनों के साथ संबंध अनुकूल रहेंगे. किसी खास विषय को लेकर आपका अतिरिक्त प्रयास सफल रहेगा. सत्ता और सरकार में बैठे लोगों से आपकी निकटता बढ़ेगी. व्यापार में आपको काफी लाभ मिलेगा. विदेश से जुड़ा व्यापार करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है. इस दौरान आप जमीन और भवन खरीद सकते हैं. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026
धनु राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह जीवन में कुछ बड़े बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के काम में आमूलचूल परिवर्तन हो सकता है या उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. सप्ताह की शुरुआत में आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से राहत मिल सकती है. पैतृक संपत्ति मिलने में आ रही रुकावटें दूर होंगी. तमाम तरह की सफलता और लाभ के बीच आपको उत्साहित होने से बचना चाहिए और लोगों के साथ अपना व्यवहार मधुर बनाए रखना चाहिए. अगर आप इस बात का ध्यान नहीं रखेंगे और लोगों की भावनाओं और अपेक्षाओं को नजरअंदाज करेंगे तो आपके करीबी लोग आपको छोड़ सकते हैं. इस सप्ताह व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. अतीत में किसी योजना में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा, वहीं इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में भी लाभ देगा. अगर आप जमीन और भवन खरीदने और बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है.
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


