Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 July 2026: अटके काम होंगे पूरे, रुका धन आएगा हाथ में, जानें आज का

Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 July 2026: अटके काम होंगे पूरे, रुका धन आएगा हाथ में, जानें आज का

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 July 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ और प्रगति के संकेत लेकर आया है.परिवार और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.रुका हुआ धन मिलने के योग हैं और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.मां लक्ष्मी को गुड़-चना अर्पित करें और दान-पुण्य करने से शुभ फल मिलेंगे.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 July 2026: छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार शुक्रवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रगति, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सहयोग लेकर आया है. लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. परिवार और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और करियर व कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. गुप्त नवरात्रि के दौरान किए गए दान-पुण्य और विशेष उपाय भी शुभ फल देने वाले रहेंगे.

परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग, बढ़ेगा आत्मविश्वास
आज कुंभ राशि के जातकों को परिवार का पूरा साथ मिलेगा. परिवार के सहयोग से आप अपने कार्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. बीते समय की नकारात्मक बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास सफल रहेगा.

रुका हुआ धन मिलने की संभावना
यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसके मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और भविष्य की वित्तीय योजनाओं पर भी आप गंभीरता से काम करेंगे.

काम और कारोबार में मिलेगी सफलता
आज लोग आपकी बातों और काम को महत्व देंगे. बिजनेस और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आपके प्रयासों की सराहना होगी. बातचीत में स्पष्टता बनी रहेगी, जिससे नए अवसर भी मिल सकते हैं.

लव लाइफ और दांपत्य जीवन रहेगा खुशहाल
जीवनसाथी या पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. रिश्तों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में खुशी और सकारात्मकता बनी रहेगी, जिससे दिन सुखद बीतेगा.

स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य को लेकर जो मेहनत कर रहे थे. उसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिलेगा. ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा दिनभर खुद को बेहतर महसूस करेंगे.

आज का लकी नंबर और शुभ रंग
लकी नंबर: 2शुभ रंग: रेड, पिंक और व्हाइट

आज का शुभ उपाय
यदि जीवन में निरंतर उन्नति और सफलता चाहते हैं, तो मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर गुड़ और चने का भोग लगाएं. किसी गाय को गुड़ और चना खिलाएं. गुप्त नवरात्रि के अवसर पर दान-पुण्य करना भी बेहद शुभ रहेगा. इससे जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed