देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी हरि कृपा, बढ़ेगी सुख-समृद्धि, करियर में उछाल
Last Updated:
Devshayani Ekadashi 2026 Lucky Zodiac Signs: इस साल देवशयनी एकादशी 25 जुलाई शनिवार को है. इस अवसर पर 4 राशिवालों का दिन शुभ रहेगा. भगवान विष्णु की कृपा से इन राशिवालों का दांपत्य जीवन सुखमय और प्रेम संबंध मधुर होंगे. इन लोगों के धन और संपत्ति में वृद्धि का योग है. आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी की भाग्यशाली राशियां.
देवशयनी एकादशी 2026 की भाग्यशाली राशियां. (Photo: AI)
Devshayani Ekadashi 2026 Lucky Zodiac Signs: देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई दिन शनिवार को है. इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे. लेकिन उनके व्रत और पूजा में कोई कमी नहीं होगी. इस बार देवशयनी एकादशी का दिन 4 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. इन लोगों के सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी. दांपत्य जीवन के कष्ट दूर होंगे. आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी की भाग्यशाली राशियों के बारे में.
देवशयनी एकादशी 2026 भाग्यशाली राशियां
मेष: देवशयनी एकादशी का दिन मेष वालों के लिए शुभ फलदायी है. श्रीहरि की कृपा से आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे. इस दिन आपको निवेश से लाभ पाने का अच्छा मौका मिल सकता है. लेकिन सोच विचार करके ही धन का निवेश करें. करियर में आप आगे बढ़ेंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे. बस इस बात का ध्यान रखें कि अतिआत्मविश्वास से बचें, नहीं तो काम खराब हो सकता है. पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, दांपत्य जीवन के दुख दूर होंगे और आप सुखी होंगे. इस दिन आप नीले रंग का उपयोग करेंगे तो शुभ रहेगा.
वृषभ: देवशयनी एकादशी का दिन वृषभ वालों के करियर के लिए अच्छा रहेगा. जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. भगवान विष्णु के अशीर्वाद से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी. अचानक धन लाभ होगा. किसी पुराने निवेश से आपको बड़ा फायदा हो सकता है, बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. यह दिन आपके लिए तरक्की के एक से अधिक अवसर लेकर आने वाला है. क्रिएटिव लोगों के काम की सराहना होगी. इस दिन आपको लाल रंग का अधिक उपयोग करना चाहिए.
कन्या: लक्ष्मी कृपा से देवशयनी एकादशी को कन्या राशिवालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर होगी. इस दिन आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो बेझिझक करें क्योंकि समय अनुकूल है. उसमें आपको सफलता मिल सकती है. तरक्की की राह आपके लिए आसान होगी. इस दिन आप सेहतमंद रहेंगे. आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिल सकता है. इस दिन आप सफेद रंग का उपयोग करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा.
तुला: देवशयनी एकदशी का दिन तुला वालों के लिए सफलता देने वाला है. करियर में आप जो भी मेहनत करेंगे, उसका सुखद और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकता है. लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से अधिक मधुर होंगे. इस दिन आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है. आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा, जो आगे चलकर लाभ देगा. बस अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें. इस दिन आपका शुभ रंग नेवी ब्लू है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


