विवाह में देरी और आर्थिक तंगी से परेशान, तो गुरुवार को करें गुड़ का यह उपाय
Last Updated:
मान्यता है कि जिस घर में रोजाना झगड़े होते हैं, वहां माता लक्ष्मी का स्थायी वास नहीं होता. ऐसे में सवा किलो गुड़ को किसी साफ स्थान पर जमीन में दबाने का उपाय शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है, मानसिक तनाव कम होता है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बनने लगते हैं.
अंबाला: आज के समय में बढ़ती महंगाई, नौकरी की अनिश्चितता, विवाह में हो रही देरी और लगातार बिगड़ती सेहत जैसी समस्याएं लोगों के जीवन में तनाव का बड़ा कारण बन चुकी हैं.दरअसल कई लोग हर संभव प्रयास करने के बावजूद सफलता हासिल नहीं कर पाते, तो कुछ के घरों में बार-बार शुभ कार्यों में रुकावट आती है.बता दे कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार इन परेशानियों का संबंध व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रहों से भी माना जाता है. ऐसे में कुछ सरल धार्मिक उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं ओर इन्हीं उपायों में गुड़ का प्रयोग विशेष महत्व रखता है.
गुरु ग्रह कमजोर होने से नुकसान
वहीं इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि गुड़ का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो तो विवाह में देरी, संतान सुख में बाधा, शुभ कार्यों में रुकावट और करियर में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाती. वहीं सूर्य और मंगल की कमजोरी आर्थिक संकट, नौकरी और व्यापार में नुकसान जैसी परिस्थितियां पैदा कर सकती है, ऐसे में नियमित पूजा-पाठ के साथ गुड़ से जुड़े कुछ सरल उपाय ग्रहों को मजबूत करने में सहायक माने गए हैं.
क्या है उपाय
उन्होंने बताया कि जिन लोगों के विवाह में लगातार अड़चनें आ रही हैं या नौकरी और व्यापार में तरक्की रुक गई है, उन्हें प्रत्येक गुरुवार गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना चाहिए. इसके अलावा केले के वृक्ष की पूजा करते समय गुड़ और चने का भोग अर्पित करना भी शुभ माना गया है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में रुके हुए कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ने लगते हैं.
गुड़ का उपाय
वहीं पंडित दीपलाल जयपुरी के अनुसार आर्थिक तंगी केवल आय कम होने से ही नहीं, बल्कि घर में नकारात्मक माहौल और आपसी कलह के कारण भी बढ़ सकती है. मान्यता है कि जिस घर में रोजाना झगड़े होते हैं, वहां माता लक्ष्मी का स्थायी वास नहीं होता. ऐसे में सवा किलो गुड़ को किसी साफ स्थान पर जमीन में दबाने का उपाय शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है, मानसिक तनाव कम होता है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बनने लगते हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी गुड़ का उपाय लाभकारी माना गया है.
प्रतिदिन गाय को रोटी और पक्षियों को दाना खिलाना पुण्यदायी
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि प्रतिदिन गाय को रोटी और पक्षियों को दाना खिलाना पुण्यदायी होता है. वहीं गुरुवार के दिन घी और गुड़ लगाकर गाय को रोटी खिलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. इससे सेवा और दान का भाव भी मजबूत होता है, जो मानसिक शांति प्रदान करता है.
ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी का कहना है कि ये सभी उपाय धार्मिक आस्था और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं. इन उपायों को श्रद्धा, सकारात्मक सोच और नियमित पूजा-पाठ के साथ करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना बढ़ती है. हालांकि, किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के लिए चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है. धार्मिक उपाय आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का माध्यम हो सकते हैं, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


