परोसते समय घरवालों के हाथ में रोटी देना सही है या गलत, जानें परोसने को लेकर क्या हैं नियम
Last Updated:
Rules For Serving Roti: खाना परोसते समय घरवालों के हाथ में सीधे रोटी देना सही है या गलत? यह सवाल अक्सर मन में आता है. भारतीय परंपराओं और वास्तुशास्त्र में भोजन परोसने के कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना शुभ माना जाता है. इन नियमों का पालन ना करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है. आइए जानते हैं कि परोसने को लेकर क्या हैं ये नियम और इनका महत्व…
Rules For Serving Roti: भारतीय संस्कृति में भोजन को अन्नपूर्णा माता का प्रसाद माना गया है. यही कारण है कि भोजन बनाने से लेकर परोसने और ग्रहण करने तक कई परंपराओं और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है. इन नियमों का पालन करने से घर के सदस्यों पर मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है. लेकिन जाने-अनजाने में हम ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे वास्तु दोष होता है और मां अन्नपूर्णा का अपमान भी माना जाता है. जैसे भोजन देते समय जल्दी-जल्दी में किसी के हाथ में सीधे रोटी दे देना. धार्मिक मान्यताओं और वास्तु संबंधी मान्यताओं के अनुसार इस विषय में कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं परोसते समय घरवालों के हाथ में रोटी देना सही है या गलत…

धार्मिक मान्यता के अनुसार भोजन परोसते समय रोटी, चावल या अन्य खाद्य पदार्थ सीधे किसी के हाथ में देने से बचना चाहिए. माना जाता है कि भोजन हमेशा थाली, पत्तल या कटोरी में ही परोसा जाना चाहिए. ऐसा करना अन्न का सम्मान माना जाता है और इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी के हाथ में रोटी देने से बचना चाहिए, ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है और घर में धीरे-धीरे परेशानियां शुरू हो जाती हैं. शास्त्रों में हाथ में सीधे रोटी देने को मिक्षा के समान माना गया है. अगर घर के सदस्य या मेहमानों को आप ऐसे रोटी देते हैं तो इससे आपके पुण्य कर्म समाप्त होने लगते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मान्यता है कि भोजन परोसते समय विनम्रता और सम्मान का भाव होना चाहिए. रोटी को थाली में प्रेमपूर्वक परोसना शुभ माना गया है. कई धार्मिक ग्रंथों में अन्न को देवतुल्य बताया गया है, इसलिए भोजन को कभी भी अनादर या जल्दबाजी में नहीं परोसना चाहिए.

धार्मिक दृष्टि से यह भी कहा जाता है कि भोजन परोसने से पहले भगवान को भोग लगाना और पहली रोटी गौ माता के लिए तथा अंतिम रोटी कुत्ते के लिए निकालने की परंपरा भी शुभ मानी गई है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है.

भोजन परोसते समय कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए. भोजन हमेशा साफ-सुथरे बर्तनों में परोसें, क्रोध या तनाव की स्थिति में भोजन ना परोसें और ना ही किसी का अपमान करते हुए भोजन दें. भोजन परोसते समय मधुर वाणी और प्रसन्न मन रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही जरूरत से अधिक भोजन थाली में ना परोसें, ताकि अन्न की बर्बादी ना हो.


