कहीं आपके बनते काम तो नहीं बिगड़ रहे? इन 3 संकेतों से जानें आप पर बुरी नजर का साया है या न
Evil Eye Signs: भारतीय समाज समेत दुनिया की कई संस्कृतियों में बुरी नजर (Evil Eye) की मान्यता लंबे समय से प्रचलित है. घर के बड़े-बुजुर्ग भी इन चीजों को समझते थे और समय-समय पर सलाह भी देते थे. लेकिन आज के दौर में बुरी नजर जैसी चीजों को समझ पाना बहुत मुश्किल हो गया है कि क्योंकि सामने वाला व्यक्ति कैसा है, उनके मन में क्या चल रहा है, यह किसी को नहीं पता. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में तीन संकेत बताए गए हैं, जिनके माध्यम से आप यह जा सकते हैं कि आप पर बुरी नजर का साया है या नहीं. बुरी नजर की ऊर्जा आपके बने बनाए कार्यों को बिगाड़ सकती है और जीवन में कई तरह की परेशानियों की शुरुआत भी कर सकती है. आइए जानते हैं बुरी नजर के इन तीन संकेत के बारे में और उपाय भी…
1. किसी खास व्यक्ति से मिलने के बाद अचानक थकान महसूस होना
अगर आप किसी व्यक्ति से मिलने से पहले सामान्य और ऊर्जावान महसूस कर रहे थे, लेकिन मुलाकात के बाद अचानक थकान, बेचैनी, चिड़चिड़ापन या मानसिक भारीपन महसूस होने लगे, तो लोक मान्यताओं के अनुसार इसे नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है. किसी से मिलने के बाद, बुरी नजर का एक संकेत अचानक थकान महसूस होना है. ऐसे व्यक्ति सामने तो अच्छी-अच्छी बातें करते हैं लेकिन वास्तव में आपके काम, प्रतिष्ठा आदि चीजों से जलते हैं. अगर आप ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं तो अपनी भावनाओं पर पूरा ध्यान दें और उनके बारे में ज्यादा ना सोचें. हर किसी के साथ अपनी पर्सनल बातें या फ्यूचर की योजनाएं साझा करने से बचें.
बुरी नजर की ऊर्जा से खुद को बचाने के लिए, घर पहुंचने पर अपने हाथ और चेहरा धोएं और थोड़ी देर शांत और आराम करने के लिए समय निकालें. अगर आप घर लौटने के बाद अपने कमरे में ऊर्जा बढ़ाना चाहते हैं, तो कोने में एक दीपक जलाएं या शांत मुद्रा में रहें.
2. योजनाओं में बार-बार बाधाएं आने लगना
ईर्ष्या का एक और संकेत यह है कि जब आपकी प्लानिंग में बाधाएं आने लगती हैं. जब आप किसी को अपनी योजना बताते हैं, तो उसके तुरंत बाद चीजें वैसी नहीं होती हैं, जैसा सोचा था. इसका मतलब यह नहीं है कि आपको हर किसी से डरना चाहिए लेकिन आपको अपनी प्लानिंग के बारे में ज्यादा लोगों से बातचीत नहीं करनी चाहिए. क्योंकि हमको पता नहीं चलता कि सामने वाले इरादे क्या हैं और उनके मन में क्या चल रहा है. जितनी जल्दी आप अपने लक्ष्यों के बारे में बात करना शुरू करते हैं, उतनी ही अधिक बाहरी ऊर्जा उनमें प्रवेश करती हैं. यह ईर्ष्या से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है.
इसी वजह से बुजुर्ग अक्सर सलाह देते हैं कि जब तक कोई काम पूरा ना हो जाए, तब तक उसकी चर्चा सीमित लोगों से ही करें. अपनी उपलब्धियां और योजनाएं केवल उन्हीं लोगों के साथ साझा करें, जो वास्तव में आपका समर्थन करते हों.
इस तरह की बुरी नजर से बचने के लिए आप काले धागे का एक छोटा टुकड़ा, एक बुरी नजर का मनका या एक सुरक्षात्मक प्रतीक अपने पास रख सकते हैं.
3. कुछ लोगों के आसपास असहज महसूस होना
कभी-कभी कोई व्यक्ति सामने से आपकी तारीफ करता है, लेकिन उसके व्यवहार या बातों से आपको असहजता महसूस होती है. लोक मान्यताओं में इसे भी ईर्ष्या का संकेत माना जाता है. ऐसे लोगों से विवाद करने के बजाय अपनी सीमाएं तय करें. हर किसी को अपने पर्सनल लाइफ, आर्थिक स्थिति या भविष्य की योजनाओं के बारे में बताना आवश्यक नहीं है.
अपनी सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के आसान तरीके
- घर को साफ और व्यवस्थित रखें.
- सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ और उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा प्रदर्शन करने से बचें.
- नियमित रूप से प्रार्थना, ध्यान या मंत्र-जप करें.
- अपनी निजी योजनाएं केवल भरोसेमंद लोगों के साथ साझा करें.
- कई पारंपरिक मान्यताओं में घर के एक कोने में सेंधा नमक रखने की भी सलाह दी जाती है.


