साप्ताहिक राशिफल: मकर समेत 6 राशियों की इस सप्ताह आय और संपत्ति में होगा इजाफा, कन्या समेत
Weekly Horoscope 13 To 19 July 2026: जुलाई का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए दिक्कतें वाला रह सकता है. इस सप्ताह कर्क राशि में गुरु और सूर्य ग्रह की युति बनेगी, जिससे गुरु आदित्य योग का निर्माण होगा और सिंह राशि में राहु व शुक्र ग्रह की युति रहेगी. साथ ही इस सप्ताह गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का लाभ मेष, सिंह, तुला समेत 6 राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है तो मिथुन, कन्या, धनु समेत कई राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जुलाई के इस सप्ताह 13 से 19 जुलाई मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
जुलाई का यह सप्ताह मेष राशि वालों को शुरुआत में धन का लाभ मिल सकता है और कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी. सप्ताह के दूसरे भाग में कामकाज से संबंधित यात्रा का योग बन सकता है. धन खर्च का योग भी रहेगा. इस सप्ताह आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है और माताजी से लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा. घरेलू मामलों में व्यर्थ के तनाव से बचें और किसी के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें. इस सप्ताह निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना ना भूलें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
जुलाई के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को नौकरी से संबंधित अच्छे लाभ मिल सकते हैं. आपकी राशि में फिलहाल मंगल ग्रह शुभ स्थिति में विराजमान हैं, ऐसे में ससुराल पक्ष में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह खत्म होती जाएगी और कदम-कदम पर जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा. अगर आप करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभ देने वाला बना रहेगा. संतान के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. सप्ताह के अंतिम भाग में यात्रा का योग बन सकता है, साथ ही धर्म-कर्म के कार्यों में धन का खर्च भी होगा.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह आपके ही लग्न भाव में विराजमान हैं लेकिन वक्री चाल चल रहे हैं. ऐसे में आपको कई मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इस सप्ताह नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अपने काम से काम रखें और किसी से भी बहसबाजी करने से बचें. साथ ही अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. मिथुन राशि वाले इस सप्ताह व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें अन्यथा मासिक बजट बिगड़ सकता है.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह आपकी राशि में सूर्य और गुरु ग्रह की युति बनेगी, जिससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सोचे हुए कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. धन लाभ को लेकर इस सप्ताह आपके लिए स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी और घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है. इस सप्ताह आप मित्रों के साथ आनंददायक समय व्यतीत कर सकते हैं और कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. काफी समय से रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह कई मामलों में आपकी किस्तम चमकाएगा. इस सप्ताह आपके द्वारा सोचे गए कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे. बिजनेस में चल रहीं समस्याएं एक एक करके खत्म होती जाएंगी और आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का साथ भी मिलेगा, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी और परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. व्यापार करने वाले इस सप्ताह लेन-देन का पूरा ध्यान रखें और व्यापारिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं. इस राशि के जो जातक रोजगार की तलाश में हैं, उनको कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है. निवेश करने से पहले से विशेषज्ञों से सलाह लें और तभी अपनी प्लानिंग करे. व्यर्थ के खर्च और तनाव से बचें अन्यथा आपके जरूरी कार्य अटक सकते हैं. हालांकि इस सप्ताह कन्या राशि वालों को कोई पुराना धन मिल सकता है. सप्ताह के अंत में आपको कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कत मिल सकती है.
तुला साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Tula Weekly Rashifal)
जुलाई का इस सप्ताह तुला राशि वालों को अच्छा धन का लाभ प्राप्त हो सकता है और धर्म कर्म के कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं. बिजनेस में चल रही समस्याएं दूर होंगी और आप एक सफल इंसान के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे. परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे. आपकी खुशियां और संपत्ति में इजाफा होने के योग बन रहे हैं. धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है और धर्म-कर्म के कार्यों पर धन का खर्च भी हो सकता है. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह माता-पिता की सेहत को लेकर काफी चिंतित हो सकते हैं और काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें अन्यथा आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती हैं. परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी होने की आशंका बन रही है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वाले जुलाई के इस सप्ताह अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें. क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह आपको माता-पिता को लेकर कोई चिंता बनी रह सकती है. स राशि के नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बना कर चलना सफलता दे सकता है अन्यथा कई समस्याएं हो सकती हैं. इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है. लव लाइफ वाले इस सप्ताह रिलेशनशिप पर ध्यान दें.
मकर साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Makar Weekly Rashifal)
जुलाई के इस सप्ताह मकर राशि वालों को धन का लाभ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा. इस सप्ताह कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा. अपने पराक्रम के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे और जरूरी निर्णय आसानी से ले पाएंगे. धन लाभ के लिए आपका कोई कार्य इस सप्ताह संपन्न हो सकता है और परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा. इस राशि से संबंधित जो जातक नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिल सकती है और चल रही जॉब में प्रमोशन मिल सकता है. इस सप्ताह आपको लव लाइफ के मामलों में सफलता मिल सकती है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
जुलाई का यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में परेशानी वाला हो सकता है. क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है, ऐसे में इस सप्ताह किसी बात को लेकर मन में भ्रम सा बना रह सकता है. आपके कुछ कार्य बिना वजह के अटक सकते हैं, जिसकी वजह से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. कुंभ राशि वाले इस सप्ताह किसी से भी विवाद करने से बचें अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है. मौसम के उतार-चढ़ाव में अपनी सेहत का ध्यान रखें, मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 (Meen Weekly Rashifal)
जुलाई के इस सप्ताह मीन राशि वालों को शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है क्योंकि आपकी राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. घरेलू कार्यों की वजह से आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है और किसी मित्र की वजह से नुकसान भी हो सकता है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर बिजनेस में कुछ बदलाव लाने पर विचार कर रहे हैं तो इस सप्ताह रूक जाएं. मीन राशि वाले इस सप्ताह मन को शांत रखें और धर्म कर्म के कार्यों में मन लगाएं, ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी.


